image credit - representative image
image credit - representative image
अन्तरराष्ट्रीय

मां के गर्भ से दो बार जन्मा बच्चा: डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर वापस पेट में डाला, 2 महीने बाद फिर से हुआ जन्म

Ravesh Gupta

इस दुनिया दो घटनाएं मात्र एक बार होती हैं, एक तो जन्म और दूसरा मृत्यु। हर इंसान का जन्म एक बार होता है और मृत्यु भी एक बार। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वाशिंगटन में एक बच्चे का जन्म दो बार हुआ है।

डॉक्टरों ने 11 सप्ताह पहले प्री मैच्योर बच्चे को बाहर निकाल कर उसका ऑपरेशन किया और फिर वापस उसको पेट में डाल दिया। 11 सप्ताह बाद अब बच्चे का जन्म हुआ है। फ्लोरिडा की जैडेन ऐशले ने दो बार मां बनने के इस अनुभव को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

बच्चे के रीढ़ में थी समस्या, चिकित्सकों ने जन्म से पहले ही कर दिया ऑपरेशन

फ्लोरिडा की जैडेन ऐशले को जैसे ही पता चला कि उनके बच्चे की रीढ़ में समस्या है। जिसे अगर ठीक नहीं किया गया तो बच्चे की जान भी जा सकती है। बच्चे की जान बचाने और रीढ़ को ठीक करने के लिए ऐशले ने स्पेशलाइज्ड डॉक्टरों की टीम से संपर्क किया।

डॉक्टरों ने प्री मैच्योर बेबी को गर्भ से बाहर निकाला और उसका ऑपरेशन किया और फिर उसके बाद वापस उसे गर्भ में डाल दिया।

11 सप्ताह बाद पैदा हुआ बच्चा, रीढ़ की समस्या भी ठीक

ऑपरेशन के 11 सप्ताह यानि लगभग 2 महीने बाद बच्चे का फिर से जन्म हुआ है। जन्म के बाद बच्चा और मां दोनों की तबियत ठीक है। वहीं बच्चे की रीढ़ की समस्या भी दूर हो चुकी है। लेकिन फिलहाल डॉक्टरों ने बच्चे और मां दोनों को अपनी निगरानी में रखा हुआ है।

ओपन फोएटल सर्जरी से गर्भ में पल रहे बच्चे को किया ठीक

कई बार होता बच्चे के जन्म के बाद पता चलता है कि बच्चा जन्मजात विकृति से जूझ रहा है। ऐसे में बच्चे और माता-पिता दोनों का जीवन बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसी स्थिति में ओपन फोएटल सर्जरी किसी वरदान की तरह साबित होती है।

इसमें बच्चे के जन्म से पहले ही उसकी उसकी सर्जरी की जाती है। जन्म से पहले भ्रूण अविकसित होता है। ऐसे में उसकी किसी विकृति को रोकना या कम करना संभव हो पाता है। हालांकि ये ऑपरेशन काफी मुश्किल होता है। इसके लिए स्पेशल डॉक्टरों की टीम की जरूरत होती है।

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील