कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आया जबरदस्त उछालimage credit - google

महंगाई की मार: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल, जानें क्या है बढ़े हुए दाम

1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2022-23 शुरू हो गया और जनता पर पहले दिन ही महंगाई की मार पड़ी है। आज देश में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।

देश में महंगाई कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। आज यानि 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष 2022-23 शुरू हो गया और जनता पर पहले दिन ही महंगाई की मार पड़ी है। आज देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें भले ना बढ़ी हो पर कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आया भारी उछाल

शुक्रवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों पर महंगाई का असर देखने को मिला। तेल-गैस कंपनियों (IOCL, HPCL, BPCL) कमर्शियल गैस सिलेंडर की रेट 250 रुपए बढ़ा दी। जिसके बाद आज से 19 किलो के कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2253 रुपये हो गई। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में अभी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई।

राजस्थान में इतना महंगा हुआ कामर्शियल सिलेंडर

एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ राजस्थान के महासचिव कार्तिकेय गौड़ ने बताया कि राजस्थान में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ने के बाद यहां सिलेंडर की कीमत 2026.50 रुपए से बढ़कर 2271.5 रुपए हो गई है।

बता दें कि इससे पहले 1 मार्च को कमर्शियल सिलेंडर के रेट 105 रुपए बढ़ाए गए थे। लेकिन मार्च के महिने में ही कमर्शियल सिलेंडर में 8 रुपये की कमी की गई।

घरेलू गैस उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत

शुक्रवार को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोत्तरी हुई। घरेलु गैस उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल राहत की खबर है, क्योंकि LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं आया है। वर्तमान में 14.2 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत बाजार में 953.50 रुपए है।

देश में महंगाई कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। चुनाव के बाद देश में 10 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में आज यानि शुक्रवार को देशवासियों को रोज रोज बढ़ रहे पेट्रोल के दामों से राहत मिली। आज देश में पेट्रोल के दाम स्थिर रहे।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में आया जबरदस्त उछाल
IPL 2022: आयुष के बेहतरीन छक्के से घायल हुई महिला फैन, शुरुआत के दोनों मुकाबलों में खेली बेहतरीन पारी

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com