AIMIM के अध्यक्ष ओवैसी की गांड़ी पर फायरिंग, घटना बाद बोले-'हम सब महफ़ूज़ हैं'

AIMIM के अध्यक्ष ओवैसी की गांड़ी पर फायरिंग, घटना बाद बोले-'हम सब महफ़ूज़ हैं'

घटना की जानकारी खुद एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी ने ट्वीट कर दी है। यह घटना टोल टैक्स के पास हुई। घटना की शिकायत के बाद पुलिस टोल टैक्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना की जानकारी खुद एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी ने ट्वीट कर दी है। यह घटना टोल टैक्स के पास हुई। घटना की शिकायत के बाद पुलिस टोल टैक्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ओवैसी के काफिले पर चार राउंड फायरिंग

ओवैस एक चुनावी रैली को संबोधित कर पिलखुवा छिजारसी से लौट रहे थे। हमलावरों ने टोल टैक्स के पास उनके काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी। ओवैसी जिस कार में बैठे थे उसका टायर भी पंचर हो गया। घटना के बाद ओवैसी ने मीडिया को बताया कि जब उनका काफिला पिलखुआ पहुंचा तो तेज आवाज हुई। तभी ड्राइवर ने बताया कि हमला हुआ है। इसके बाद तीन-चार बार फिर फायरिंग की आवाज आई। हमने कार तेजी से चलाई, इस दौरान हमारे वाहन के चालक ने हमलावर को टक्कर मार दी। हमलावरों में से एक ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी थी।

'पुलिस ने किया हमलावर को गिरफ्तार'

औवैसी बोले कि इस हमले का मामला सदन में उठाया जाएगा। यह जानकारी लोकसभा अध्यक्ष को भी दी जाएगी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके से हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए गए हैं।

दोनों हमलावरों की पहचान कर ली गई है

पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। इनमें से एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। हमलावरों ने हमला क्यों किया, इस सवाल पर पुलिस ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, जल्द ही सारी गुत्थी सुलझ जाएगी। पुलिस ने बताया कि हमले में प्रयुक्त हथियार भी मौके से बरामद कर लिया गया है।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

AIMIM के अध्यक्ष ओवैसी की गांड़ी पर फायरिंग, घटना बाद बोले-'हम सब महफ़ूज़ हैं'
UP Election 2022: छावनी में तब्दील होंगे बूथ, 412 कंपनियों के करीब 50,000 अर्धसैनिक बलों को तैनात करने की तैयारी

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com