कौन है फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विनर Sini Shetty, जानें पूरी कहानी

Sini Shetty: 31 प्रतिभागियों को टक्कर देते हुए फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 के खिताब पर अपने नाम करने वाली सिनी (Sini Shetty) अपनी इस कामियाबी से बहुत खुश है।
कौन है फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विनर Sini Shetty, जानें पूरी कहानी

Sini Shetty: रविवार रात को मुंबई में 'फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का फाइनल हुआ। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में कर्नाटक की रहने वाली 21 वर्षीय सिनी सिनी शेट्टी (Sini Shetty) ने जीत हांसिल की।

31 प्रतिभागियों को टक्कर देते हुए फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 के खिताब पर अपने नाम करने वाली सिनी (Sini Shetty) अपनी इस कामियाबी से बहुत खुश है। सिनी से बहुत कम लोग सिनी से परिचित होंगे। ऐसे में आइए हम आपको बतातें है कि आखिर कौन हैं सिनी।

ब्यूटी विद ब्रेन है सिनी

मुंबई में जन्मी सिनी ब्यूटी विद ब्रेन का जीता जागता उदाहरण है। सिनी (Sini Shetty) का लालन पोषण मुंबई में ही हुआ, उनका परिवार मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है।

सुंदर होने के साथ-साथ सिनी पढ़ाई में भी अव्व्ल रही हैं। उन्होंने अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन किया है। वह वर्तमान में चार्टर्ड फाइनेंशियल एनालिस्ट (CFA) का कोर्स कर रही हैं।

चार साल की उम्र में डांस करना शुरू किया

सिनी (Sini Shetty) में कला के प्रति बचपन से आकर्षित रही है। उन्हें डांस का बहुत शौक है। इसे डांस के प्रति उनकी दीवानगी ही कहेंगे क्योंकि उन्होंने चार साल की उम्र में डांस करना शुरू कर दिया था।

14 साल की उम्र में उन्होंने अरंगेत्रम और भरतनाट्यम पूरा सीख लिया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर डांस के कई वीडियोज भी पोस्ट किए है।

कौन है फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विनर Sini Shetty, जानें पूरी कहानी
सुष्मिता सेन ने शेयर की 'दस्तक' की यादें, कहा- महेश भट्ट ने किया था मेरा अपमान

इंस्टाग्राम पर हैं हजारों फॉलोअर्स

सिनी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनके इंस्टाग्राम (Sini Shetty Instagram)पर करीब 74,000 फॉलोअर्स हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फैंस से रूबरू होती रहती हैं।

ग्लैमर के मामले में वह किसी हिरोइन से कम नहीं लगती हैं। सिनी एक मॉडल और कॉन्टेंट क्रिएटर हैं।

प्रियंका चोपड़ा बनाया अपनी प्रेरणा

एक इंटरव्यू में सिनी ने बताया कि वह बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अपनी आदर्श मानती हैं।बता दें कि प्रियंका ने भी मिस वर्ल्ड 2000 का ताज अपने नाम किया था।

सिनी ने बताया कि वह काफी समय से प्रियंका को फॉलो करती आ रही हैं। उस वक्त प्रियंका की फैन हो गई थी जब इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, "सिकुड़कर एक गिलास में फिट होने की कोशिश मत करो, बल्कि उस गिलास की परतों को तोड़कर बाहर निकलो।

क्या है फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता

हर साल जून के महीने में फेमिना मिस इंडिया का आयोजन किया जाता है। इसके लिए आपकी उम्र 18-25 साल ही होनी चाहिए। इसके अलावा आपको अविवाहित, अविवाहित होना चाहिए। तलाकशुदा लड़कियां भी इसके लिए आवेदन नहीं कर सकती हैं।

कौन है फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 की विनर Sini Shetty, जानें पूरी कहानी
शारीरिक शोषण से लेकर वन नाइट स्टैंड में प्रेगनेंट होने तक Kubbra Sait ने खोले कई राज़

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com