ब्रेकअप से पहले थप्पड़, बुर्का पहनने का दबाव; तुनिषा की मां का शीजान पर गंभीर आरोप

तुनिषा की मां लगातार शीजान पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। एक्ट्रेस की मां ने आरोप लगाते हुए कहा की शीजान तुनिषा पर बुर्का पहनने का दबाव बनाता था। तुनिषा के व्यवहार में काफी बदलाव आया है।
ब्रेकअप से पहले थप्पड़, बुर्का पहनने का दबाव; तुनिषा की मां का शीजान पर गंभीर आरोप

जिस उम्र में लोगों के सपनों को उड़ान मिलती है, उसी उम्र में टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने अपनी जान दे दी। तुनिषा ने 24 दिसंबर को सेट पर आत्महत्या कर ली थी। तुनिषा आत्महत्या मामले में उनके को-एक्टर शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। तुनिषा की मां लगातार शीजान पर गंभीर आरोप लगा रही हैं। शुक्रवार को एक्ट्रेस की मां ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शीजान पर आरोप लगाया। साथ ही शीजान के लिए कड़ी सजा की मांग की।

क्या कहा तुनिषा की मां ने?

एक्ट्रेस की मां ने कहा- मैंने सेट पर आखिरी वक्त में शीजान को मनाने की कोशिश की। लेकिन शीजान ने मेरी बात नहीं मानी। यह घटना के एक दिन पहले की है। तुनिषा ने कहा कि मैं क्रिसमस मनाने के लिए चंडीगढ़ जाने की सोच रही हूं। हो सकता है यह मर्डर हो। क्योंकि दरवाजा खुलने के 15 मिनट बाद भी कोई गाड़ी नहीं आई।

तुनिषा पर बुर्का पहनने का दबाव बनाता था शीजान

एक्ट्रेस की मां ने आरोप लगाते हुए कहा की शीजान तुनिषा पर बुर्का पहनने का दबाव बनाता था। तुनिषा के व्यवहार में काफी बदलाव आया, शादी का वादा किया गया, जिससे तुनिषा मुस्लिम की तरह रहने लगी। उनकी मां को अम्मा कहा जाता था। दरगाह जाने लगे थे। शीजान के परिवार से मिलने के बाद वो मुझसे भी दूर रहने लगी। वह शीजान के परिवार को अपना मानने लगी थी।

मैं शीजान को तब तक नहीं छोड़ने वाली जब तक तुनिषा को इंसाफ नहीं मिल जाता

तुनिषा ने बताया था कि शीजान सेट पर ड्रग्स लेता था। मैंने अपनी बेटी के माँगने से पहले ही उसकी सारी इच्छाएँ पूरी कर दी थीं। मैं शीजान को तब तक नहीं छोड़ने वाली जब तक तुनिशा को इंसाफ नहीं मिल जाता।

एक बार शीजान का फोन तुनिषा ने चेक किया जहां वह किसी और लड़की से बात कर रहा था। जिस पर दोनों में कहासुनी हो गई। जिसके चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया था। उसने शीजान के कमरे में आत्महत्या कर ली है। शीजान ने तुनिशा को ब्रेकअप वाले दिन थप्पड़ मारा था। वो रो रही थी और मुझसे कह रही थी कि शिजान ने मेरा इस्तेमाल किया है।

ब्रेकअप से पहले थप्पड़, बुर्का पहनने का दबाव; तुनिषा की मां का शीजान पर गंभीर आरोप
Jaipur: चोरों के निशाने पर राजनेता,सांसद हनुमान बेनीवाल और RLP विधायक इंद्रा बावरी के साथ चोरी की वारदात
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com