क्यों दुनिया के दिग्गज नेताओं में शुमार व्‍लादिमीर पु​तिन को पैसे के लिए टैक्‍सी ड्राइवर बनना पड़ा?

अपनी पर्सनल लाइफ को दुनिया की नजरों से बचाकर रखने वाले पुतिन ने एक डॉक्यूमेंट्री में अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज को जगजाहिर किया।
व्‍लादिमीर पु​तिन

व्‍लादिमीर पु​तिन

दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं में से एक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के जीवन में एक समय ऐसा भी आया था जब उन्हें पैसे कमाने के लिए टैक्सी ड्राइवर तक बनना पड़ा था। ये बात खुद पुतिन ने बताई है। दरअसल अपनी पर्सनल लाइफ को दुनिया की नजरों से बचाकर रखने वाले पुतिन ने एक डॉक्यूमेंट्री में अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज को जगजाहिर किया है। उन्होंने बताया कि सोवियत संघ के विघटन के बाद आर्थिक रूप से उनकी मुश्किलें बढ़ गईं थी और उन्हें पैसे कमाने के लिए टैक्सी ड्राइवर का काम करना पड़ा।

व्‍लादिमीर पु​तिन

व्‍लादिमीर पु​तिन

राष्ट्रीय आपदा था सोवियत संघ का पतन
वास्तव में, 1990 के दशक में सोवियत संघ के पतन के बाद, देश की अर्थव्यवस्था तबाह हो रही थी। जिससे कई रूसियों को जीवित रहने के लिए पैसा कमाने के नए तरीके खोजने के लिए मजबूर होना पड़ा। 1991 में सोवियत संघ के पतन के बारे में पुतिन ने कहा कि यह ऐतिहासिक रूस का पतन था। पुतिन पहले ही सोवियत संघ के पतन को राष्ट्रीय आपदा मान चुके हैं।

व्‍लादिमीर पु​तिन

व्‍लादिमीर पु​तिन

रूस ने यूक्रेन की सीमा पर 90,000 सैनिकों को तैनात किया

व्लादिमीर पुतिन के इस बयान के बाद एक बार फिर विश्वपटल पर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि यूक्रेन को लेकर उनकी मंशा क्या है। वजह ये कि रूस ने यूक्रेन की सीमा पर 90,000 सैनिकों को तैनात किया है। इससे यह डर पैदा हो रहा है कि कहीं रूस हमले के मंसूबे तो नहीं बना रहा। हालांकि पुतिन और उनके सहयोगी इससे इनकार किया है, वहीं यूक्रेन पर रूस को उकसाने के आरोप लगाए जा रहे हैं। रूस ने कहा है कि वह ऐसे कदम उठा रहा है ताकि नाटो का विस्तार पूर्व की ओर न हो जाए।

व्‍लादिमीर पु​तिन

Live Updates | Kashi Vishwanath Corridor Inauguration: PM मोदी ने किया काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण

व्‍लादिमीर पु​तिन

व्‍लादिमीर पु​तिन

'आखिर सोवियत संघ का परिणाम क्या है? पुतिन ने सोवियत संघ के पतन को ऐतिहासिक रूस का विघटन बतया। उन्होंने कहा, 'कभी-कभी मुझे पैसे कमाने पड़ते थे। ऐसे में एक निजी ड्राइवर के तौर पर कार चलाकर मुझे पैसे कमाने पड़े थे।
डॉयूमेंट्री में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बयान

पूर्व केजीबी एजेंट पुतिन की अन्य जानकारियां अभी भी कॉन्फिडेंशियल

पुतिन ने पहली बार खुलासा किया है कि उन्होंने टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम किया है। उस समय रूस में प्राइवेट टैक्सीज बहुत कम हुआ करतीं थीं। ऐसे में पुतिन ने इसका फायदा उठाया। रूसी राष्ट्रपति इससे पहले खुफिया एजेंसी केजीबी के एजेंट के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन पुतिन की अन्य जानकारियां अभी भी गोपनीय ही हैं।

Like and Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

व्‍लादिमीर पु​तिन

Lakhimpur खीरी हिंसा: हादसा नहीं, सुनियोजित साजिश थी-SIT

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com