दिल्ली आतंकी निशाने पर, खुफिया इनपुट के बाद राजधानी में हाई अलर्ट

High Alert in Capital दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के अफ़सर से मिली जानकारी के अनुसार तहरीक-ए -तालिबान के नाम से कुछ लोगों को धमकी भरे ईमेल्स भेजे गए, जिनमें दिल्ली में ब्लास्ट करने की बात लिखी थी।
दिल्ली आतंकी निशाने पर, खुफिया इनपुट के बाद राजधानी में हाई अलर्ट

image source | DNA

एक बार फिर राजधानी दिल्ली आतंकियों के निशाने (High Alert in Capital) पर दिखाई दे रहा है। उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से दिल्ली में संभावित आतंकी हमलों की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस (Delhi police) ने शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल तहरीक-ए-तालिबान के इंडिया सेल ने दिल्ली पर हमले की धमकी दी है।

दिल्ली आतंकी निशाने पर, खुफिया इनपुट के बाद राजधानी में हाई अलर्ट
जरा बचिए! ऐसे Honey Trap में कहीं आप भी न फंस जाएं, ब्लैकमेलर ने फेक अश्लील वीडियो बनाकर बदनाम की धमकी दे मांगे पांच लाख
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के अफ़सर से मिली जानकारी के अनुसार तहरीक-ए -तालिबान के नाम से कुछ लोगों को धमकी भरे ईमेल्स भेजे गए, जिनमें दिल्ली में ब्लास्ट करने की बात लिखी थी। जब इन लोगों ने इन इमेल्स की जानकारी उत्तर प्रदेश पुलिस को दी तो उन्होंने तुरंत दिल्ली पुलिस को इसकी खबर की। जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने शहर में मंगलवार देर रात हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी करते हुए कई बाज़ारों में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया हैं।

इन जगहों पर जारी किया गया हाई अलर्ट

हमले का इनपुट मिलते ही दिल्ली पुलिस ने वहां के सबसे फेमस सरोजिनी मार्केट में घंटो तक सर्च ऑपरेशन चलाया। सरोजिनी नगर मिनी मार्केट ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक रंधवा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा कारणों से बाजार बंद रखा जा सकता हैं,

हालांकि दिल्ली पुलिस ने ऐसा कोई आदेश मिलने से इंकार किया है। इसके अलावा कई बाज़ारों, दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, आंनद विहार रेलवे स्टेशन, अंतर्राष्ट्रीय बस अड्डा और मेट्रो स्टेशन के बाहर भी पुलिस बल की सुरक्षा बढ़ाई गई।

UP पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि भले ही हमले की धमकी दिल्ली के लिए मिली है, पर हमने UP में भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

उत्तर प्रदेश में भी पुलिस अलर्ट मोड पर
हालांकि उत्तर प्रदेश पुलिस को दिल्ली पर हमले की जानकारी मिली है, पर यह इनपुट मिलते ही उत्तर प्रदेश पुलिस भी अपने हाई अलर्ट मोड पर आ गई है। हमले की आशंकाओं को देखते हुए उत्तर प्रदेश में पुलिस बल तैनात कर दी गई है।
दिल्ली आतंकी निशाने पर, खुफिया इनपुट के बाद राजधानी में हाई अलर्ट
PAK के सिंध में हिंदू लड़की की हत्या: जबरन इस्लाम कुबूल करा शादी का विरोध किया तो सिर में मारी गोली

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com