पाकिस्तान से भारत लौटेंगी अंजू, कभी प्यार में पार कर दी थी सरहद; जानें पूरा मामला

भारतीय मूल की रहने वाली अंजू थामस को जब सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह से प्यार का परवाना चढ़ा तो वो सीधा अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान जा पहुंची। अंजू ने इस्लाम कुबूल करने के साथ ही नसरुल्लाह से विवाह रचा लिया, लेकिन अब अंजू भारत वापस आना चाहती है।
पाकिस्तान से भारत लौटेंगी अंजू
पाकिस्तान से भारत लौटेंगी अंजू
Updated on

भारतीय मूल की रहने वाली अंजू थामस को जब सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह से प्यार का परवाना चढ़ा तो वो सीधा अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान जा पहुंची।

अंजू ने इस्लाम कुबूल करने के साथ ही नसरुल्लाह से विवाह रचा लिया, लेकिन अब अंजू भारत वापस आना चाहती है।

फेसबुक से परवाना चढ़ा प्यार

अंजू की नसरुल्लाह से फेसबुक के जरिये मुलकात हुई थी। अंजू ने बीते अगस्त में इस्लाम धर्म कुबूल करने के साथ ही नसरुल्लाह से विवाह रचा लिया था।

इसके बाद पाकिस्तान ने उनका एक साल के लिए वीजा बढ़ा दिया है। बता दें कि अंजू पहले से शादीशुदा थी और अपने पति अरविंद के साथ राजस्थान में रहती थी। अंजू के दो बच्चे है, जिसमें एक 15 साल की बेटी औऱ एक छह साल का बेटा है।

बच्चों से मिलने जाएंगी अंजू

नसरुल्लाह ने बताया कि अंजू अब भारत जाना चाहती है। क्योंकि उसके दोनों बच्चे अकेले है और यहां पर अंजू अकेली पड़ गयी है। इसकी वजह से वो परेशान रहती है। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता की अंजू का औऱ स्वास्थय बिगड़े।

इसके लिए अंजू इस्लामाबाद के आंतरिक मंत्रालय से एनओसी का इंतजार कर रही है। हालांकि एनओसी की प्रकिया काफी लंबी और समय लेने वाली होती है।

पाकिस्तान ने एक साल के लिए बढ़ाया वीजा

अगस्त में अंजू के इस्लाम धर्म अपनाने और नसरुल्लाह से शादी करने के बाद पाकिस्तान ने उनका वीजा एक साल के लिए बढ़ा दिया था, लेकिन अंजू के पति ने कहा कि वह इस्लामाबाद के आंतरिक मंत्रालय से एनओसी का इंतजार कर रही है।

वाघा पार करने के लिए जैसे ही दस्तावेज बनकर तैयार हो जाएंगे, तो वो सीधा भारत अपने बच्चों से मिलने जाएंगी और बच्चों से मिलकर कुछ दिनों के बाद पाकिस्तान वापस लौट जाएंगी।

पाकिस्तान से भारत लौटेंगी अंजू
Rajasthan: Scan के लिए बैन ऐप का सरकारी कार्यालयों में हो रहा धड़ल्ले से इस्तेमाल, हो सकता है डेटा चोरी
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com