MP News: 'हिंदू टेररिस्ट, शिवसेना डकैत...', सरकारी लॉ कॉलेज में जिहादी पाठ

MP के इंदौर से सरकारी लॉ कॉलेज में धार्मिक कट्‌टरता फैलाने का मामला सामने आया है। जहाँ छात्रों को कानून की पढाई में ही गैर-कानूनी चैप्टर पढ़ाए जा रहे है। इसे लेकर ABVP छात्रों ने हंगामा कर दिया। वहीं गृहमंत्री ने FIR के आदेश देते हुए कड़ी कार्रवाही करने को कहा..
MP News: 'हिंदू टेररिस्ट, शिवसेना डकैत...', सरकारी लॉ कॉलेज में जिहादी पाठ

MP के इंदौर से सरकारी लॉ कॉलेज में धार्मिक कट्‌टरता फैलाने का मामला सामने आया है। जहाँ शुक्रवार शाम को कुछ छात्रों ने एक किताब को लेकर हंगामा किया।

इस किताब में लिखा है- हिंदू मुख्य आतंकवादी हैं। यही नहीं विश्व हिंदू परिषद और RSS को लेकर भी कई आपत्तिजनक बातें लिखी है।

वहीं ये भी सामने आया की बाहर से पढ़ने आने वाली हिन्दू लड़कियों को फ़साने का खेल होता है। लव जिहाद के इस खेल में मुस्लिम लड़कियां, लड़कों की मदद करती है।

ये किताब लाइब्रेरी में किसने रखवाई?

स्टूडेंट्स में नफरत का जहर घोलने के लिए इस किताब की कई प्रतियां कॉलेज लाइब्रेरी में रखवाई गई। यही नहीं इस तरह की कई देश विरोधी अन्य किताबें भी लाइब्रेरी में मिली हैं। अब बड़ा सवाल ये है की किसकी अनुमति से ये किताबे लाइब्रेरी में रखवाई गई?

ABVP ने शिक्षकों पर भी लगाए गंभीर आरोप
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का आरोप है कि गेस्ट फैकल्टी कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं पर मुस्लिम छात्रों के साथ पब, रेस्टोरेंट में जाने के लिए दबाव बनाते हैं। ऐसा ना करने वाली छात्राओं के नंबर काट दिए जाते हैं या फिर उन्हें फेल कर दिया जाता है।

बाहर से पढ़ने आई हिंदू लड़कियां होती है सॉफ्ट टारगेट

मिडिया से बात करते हुए कॉलेज की छात्राओं ने बताया कि क्लास में मुस्लिम लड़के हिंदू लड़कियों को टारगेट करते हैं। फर्स्ट और सेकंड सेमेस्टर में हिंदू लड़कियों को लव जिहाद में फंसाने का काम होता है।

हिन्दू लड़कियों को फ़साने के लिए मुस्लिम लड़कियां का सहारा लिया जाता है। वो ही हिंदू लड़की का मुस्लिम लड़के से परिचय करवाती है, उनका मोबाईल नंबर देती है।

अब जानिए विवादित किताब की कहानी

किताब का नाम - सामूहिक हिंसा एवं दाण्डिक न्याय पद्धति

लेखिका - डॉ. फरहत खान

प्रकाशक - अमर लॉ पब्लिकेशन, एमजी रोड, इंदौर

किताब में लिखा है..
पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, बर्मा में सांप्रदायिकता का संघर्ष नहीं है। शासन तो वहां भी सैकड़ों वर्ष अंग्रेजों का रहा था और अमेरिका का हस्तक्षेप आज भी इनकी सत्ता पर रहता है। आज सारे हिंदू संगठन एक स्वर से मुसलमानों के कश्मीर में धारा 370 लगाकर विशेष सुविधाएं देने का विरोध यह कहकर करते हैं कि कश्मीर में उग्रवाद धारा 370 के कारण ही पनप रहा है। यदि इनसे पूछा जाए कि पंजाब में उग्रवाद क्यों है, बिहार, उत्तर प्रदेश, असम में जहां हिंदू उग्रवाद है, वहां भी धारा 370 नहीं लगी है। हिंदू कहते हैं कि समान नागरिक संहिता की बात कहकर हम मुसलमानों के कानून में सुधार करना चाहते हैं, जो नारी के विरुद्ध है। यदि उनसे पूछा जाए कि आप अपने व्यक्तिगत कानून को और भी शास्त्रों के कानून को क्यों लागू करना चाहते हैं, जो शूद्र स्त्री और गैर हिंदुओं के विरुद्ध है। पहले हिंदुओं को अपने सिविल कोड में सुधार की बात करनी चाहिए।

उपरोक्त संक्षिप्त विवरण में हमने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसकी परिवार की संस्थाओं के क्रियाकलाप पर प्रकाश डाला। हिंदुओं के जितने भी सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठन बने हैं। उनका एक मात्र उद्देश्य देश के मुसलमानों का विनाश करना है और शूद्रों को दास बनाना है। हिंदू पद पादशाही कायम करना है और हिंदू राजतंत्र का शासन वापस लाकर ब्राह्मण को पृथ्वी का देवता बनाकर पूज्य बनाना है।

किताब में हिंदू संगठन पर भी टिप्पणी
डॉ. फरहत खान की किताब में विश्व हिंदू परिषद को लेकर लिखा है- विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन हिंदू बहुमत का राज्य स्थापित करना चाहता हैं। दूसरे समुदायों को शक्तिहीन बनाकर गुलाम बनाना चाहता हैं। पंजाब में सिखों के खिलाफ शिवसेना जैसे त्रिशूलधारी नए संगठनों ने मोर्चा बना लिया है। अपनी सांप्रदायिक गतिविधियों को मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों से संचालित करने लगे हैं। शिवसेना हिंदू राष्ट्र का नारा दे रही है, जो पूरे सिख समाज के विरुद्ध हैं। अब शिवसेना के नौजवान सिखों के घरों में डकैती और अनजानी घटनाएं कर रहे हैं। यहां तक कि निर्दोष सिखों की हत्याएं भी कर रहे हैं। हिंदू शिव सेना के लोगों ने बैंक में डकैतियां भी डाली हैं। पंजाब में जो कुछ हो रहा है, पंजाबी और उर्दू अखबार ही सही लिखते हैं और हिंदी अखबार झूठ। पंजाब का सच आज यह है कि मुख्य आतंकवादी हिंदू हैं और सिख प्रतिक्रिया में आतंकवादी बन रहा है।

इंदौर के शासकीय नवीन विधि महाविद्यालय में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां संचालित करने के मामले में जांच के आदेश के साथ 5 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

नरोत्तम मिश्रा, गृहमंत्री, MP

विवादित कंटेंट को लेकर छात्रों ने पुलिस में दिया आवेदन

MP News: 'हिंदू टेररिस्ट, शिवसेना डकैत...', सरकारी लॉ कॉलेज में जिहादी पाठ
JNU की दीवारों पर लिखा- 'ब्राह्मणों भारत छोड़ो, जय भीम'; विवाद गहराया
MP News: 'हिंदू टेररिस्ट, शिवसेना डकैत...', सरकारी लॉ कॉलेज में जिहादी पाठ
Mangaluru Auto Blast: हिंदू होने का दिखावा कर मोहम्मद ने किया ब्लास्ट, कुकर बम से खुले कई राज
MP News: 'हिंदू टेररिस्ट, शिवसेना डकैत...', सरकारी लॉ कॉलेज में जिहादी पाठ
JNU Controversy: कुलपति ने उठाया हिन्दू देवी देवताओं की जाति पर सवाल, जालोर की घटना को भी जातिवाद से जोड़ा

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com