Ram Mandir: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन था। रात में 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं।
Ram Mandir: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन था। रात में 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं।

Ram Mandir Ayodhya Live: विपक्षी नेताओं से बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम- राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अपमान करना

Ram Mandir: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन था। रात में 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं। अब 23 जनवरी तक सिर्फ प्राण प्रतिष्ठा में बुलाए गए मेहमानों को ही पास दिखाकर एंट्री मिलेगी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए पीएम मोदी 22 जनवरी को ही अयोध्या आएंगे।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद मेहमानों को शुद्ध देशी घी से बना महाप्रसाद दिया जाएगा महाप्रसाद के पैकेट में दो लड्डू, सरयू नदी का जल, अक्षत, सुपारी की थैली और कलावा शामिल है। सनातनी परंपरा को ध्यान में रखकर महाप्रसाद तैयार किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को महाप्रसाद के 20 हजार पैकेट सौंपे गए हैं।

अयोध्या: भाजपा नेता बाबा बालकनाथ ने कहा, आज पूरा देश भक्तिमय है, पूरा देश राममय हो चुका है।"

ओडिशा: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "...500 वर्षों का इंतजार 24 घंटे से कम समय में समाप्त होने वाला है... कल देश दीपावली मनाएगा।

ताइवान में भारतीय समुदाय अयोध्या में कल होने वाली राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मना रहा है। इस अवसर की पूर्व संध्या पर ताइवान में भारतीय प्रवासियों द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अयोध्या: राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह पर आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर ने कहा, "यहां ज़मीन-आसमान का बदलाव देखा जा सकता है और इसका श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है... कल सभी लोग अपने घरों में दीया जलाएं और राम नाम का जाप करें।"

उत्तर प्रदेश: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर अयोध्या में बुंदेलखंड के 'राई लोक नृत्य' की प्रस्तुती की गई।

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में राम मंदिर को 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह की पूर्व संध्या रोशनी से जगमग किया गया।

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "मैंने लोगों से अपील की है कि 22 जनवरी को अपने घर को दीपक से सजाएं। जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच पा रहे हैं वे जहां हैं वहीं से राम लला का स्वागत करें।"

22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री अयोध्या पहुंचे।

अयोध्या: भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "...500 वर्षों के इंतजार के बाद राम लला विधान और संविधान के मर्यादा से विराजमान होने जा रहे हैं... आज सरयू मां भी प्रसन्न हैं कि प्रभु राम आ रहे हैं, देश और दुनिया भी प्रसन्न है। प्रभु राम सबके हैं।

50 वाद्य यंत्रों से मंगल धुन श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा के मुहुर्त से ठीक पहले दो घंंटे का मंगलधुन कार्यक्रम होगा।इसमें देश भर के 50 वाद्ययंत्रों से मंगल धुन की प्रस्तुति होगी। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होकर 12 बजे तक चलेगा। इसके वैदिक रीति रिवाज के मुताबिक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू होगा। यह जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी।

उत्तर प्रदेश: अभिनेता रणदीप हुड्डा ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा, "हम बहुत उत्साहित हैं और वहां उपस्थित होने और भगवान राम का आशीर्वाद पाने के लिए उत्सुक हैं। यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, यह एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी है।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का पूरा शेड्यूल सुबह 10 बजे- मंगल ध्वनि सुबह 10.30 बजे - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे सुबह 11 बजे - अतिथि आएंगे सुबह 11.30 से 12.30 - गर्भ गृह में पूजा दोपहर 12.30 बजे - मुख्य अतिथियों का भाषण दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक- अतिथि रामलला के दर्शन कर सकेंगे दोपहर 2:15- PM मोदी कुबेर टीला पर शिव मंदिर में पूजा करेंगे।

हम सौभाग्यशाली हैं जो आज प्रभु श्रीराम के भव्य व दिव्य मंदिर निर्माण के साक्षी बन रहे हैं। आज रामलला के स्वागत में सम्पूर्ण उत्तराखण्ड राममय है।

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की पावन जन्मस्थली श्री अयोध्या जी में आकर मैं धन्य हो गया। सैकड़ों वर्षों के संघर्षों के उपरांत प्रभु श्रीराम भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में श्री अयोध्या जी में विरासत के साथ विकास की नई गाथा देखने को मिल रही है। अयोध्या को सुंदरतम नगरी बनाने में जो प्रयास किया गया है वो बहुत ही अभिनंदनीय है। उत्सव, उल्लास और उमंग से भरें इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बन बहुत खुशी हो रही है। प्रभु श्रीराम सभी पर अपनी कृपा दृष्टि बनाये रखें।जय श्री राम!

सरयू तट पर सैंड आर्ट का प्रदर्शन।

लखनऊ: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने कहा, "...यह लोगों का लंबे समय से पोषित सपना रहा है और 500 वर्षों के बाद, यह अंततः वास्तविकता में आ रहा है, हम बहुत खुश हैं।

साउथ अफ्रीकी गेंदबाज केशव महाराज ने अपने देशवासियों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी है। 33 साल के इस स्पिनर ने रविवार को सोशल मीडिया ने वीडियो पोस्ट करते हुए कहा- 'आप सबको नमस्ते... साउथ अफ्रीका में रहने वाले भारतीय समुदाय की ओर से आप सब लोगों को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं।' वीडियो में उन्होंने कहा- ईश्वर आपको शांति और सद्भाव प्रदान करे। महाराज के इस वीडियो को भारतीय फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

रामलला आ गए, सब धन्य हो गए।

योग गुरु रामदेव और अन्य साधुओं ने कल प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राम देव ने कहा- आज हर तरफ माहौल 'राम मय' है। मर्यादा पुरूषोत्तम राम की मर्यादा, आदर्श, त्याग पूरे विश्व के लिए आदर्श और वंदनीय हैं। हमें प्राणप्रतिष्ठा देखने का अवसर मिल रहा है।

बरसों पुराना सपना पूरा हो रहा है' राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि बरसों पुराना सपना पूरा हो रहा है...यह बहुत बड़ी जीत है,मैं इसे जीवन का सबसे मधुरतम क्षण मानता हूं।

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "राम पूरे संसार में हैं। ये राम युग फिर से देश में आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें ये दिन देखने को मिल रहा है। पूरी दुनिया कल राम भगवान के विराजमान होने का इंतजार कर रही है। अब ये इंतजार समाप्त हो रहा है।

उत्तर प्रदेश: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद अयोध्या पहुंचे

अयोध्या पहुंचीं कंगना रनौत ने गुरु राम भद्राचार्य से लिया आशीर्वाद

रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभिनेत्री शेफाली शाह अयोध्या पहुंची हैं। कहा, मैं अयोध्या आकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह प्राण प्रतिष्ठा सबसे बड़े सांस्कृतिक क्षणों में से एक है, जिसे हमारा देश और हम भारतीय अनुभव कर सकते हैं। मुझे भारतीय होने पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है।

अयोध्या: विपक्ष के नेताओं द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "यह दुर्भाग्य का विषय है...राम के निमंत्रण को तो कोई ईसाई, पादरी, मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता...राम भारत की आत्मा हैं...राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अपमान करना है, राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारत की अस्मिता को चुनौती देना है। राम के बिना ना भारत की कल्पना की जा सकता है, ना भारत के लोकतंत्र की...मैं सभी विपक्षी दलों से निवेदन करना चाहता हूं कि आप भाजपा से लड़ो राम से मत लड़ो, भाजपा से लड़ो सनातन से मत लड़ो, भाजपा से लड़ो भारत से मत लड़ो..."

राम मंदिर पर होगी पुष्प वर्षा उत्तर प्रदेश के सभी मंत्री 1 फरवरी के बाद अयोध्या में राम मंदिर पहुंचेंगे। 22 जनवरी को नए राम मंदिर पर फूलों की वर्षा (पुष्प-वर्षा) की जाएगी। उत्तर प्रदेश आगे के लिए 6 महीने की योजना तैयार कर रहा है, क्योंकि उसे 22 जनवरी के बाद अयोध्या में प्रतिदिन लाखों की संख्या में तीर्थयात्रियों की बड़ी भीड़ आने की उम्मीद है।

पीएम के पहुंचने से पहले उनके काफिले तैयारियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्लीट की तीन गाड़ियां एक जैमरयुक्त फॉर्च्यूनर और दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर अयोध्या पहुंच गई हैं।

अयोध्या मामले में बाबरी मस्जिद की तरफ से पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने कहा- अयोध्या धर्म की नगरी है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। काफी लोग आए हुए हैं, उन सबका स्वागत है। हम चाहते हैं कि भगवान राम विराजमान हों, लोग उनका दर्शन करें, पूजन करें, उनके बताए रास्ते पर चलें। हर धर्म इंसानियत का प्रतीक है। हर धर्म यही सिखाता है कि वैर नहीं रखना चाहिए, आपस में मेलजोल हो, जो भी काम हो वो विश्वास से हो, क्योंकि यही आस्था अयोध्या की है। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई हर धर्म के देवता अयोध्या में हैं। हम चाहते हैं कि अयोध्या आकर लोग भगवान के बताए रास्ते पर चलें।

प्रभु राम का नाम हमारे खून के हर कतरे में है- मंत्री सुधीर मुनगंटीवार महाराष्ट्र के मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि भगवान राम इस देश की आस्था हैं। प्रभु राम का नाम हमारे खून के हर कतरे में है। इस मंदिर के निर्माण के लिए लाखों राम भक्तों ने अपने जीवन का बलिदान दिया। 496 साल के संघर्ष के बाद पीएम मोदी के नेतृत्व में भगवान राम का मंदिर बना। हम भी बहुत भाग्यशाली हैं कि मंदिर में लकड़ी का काम मेरे (चंद्रपुर) निर्वाचन क्षेत्र से लाई गई लकड़ी का उपयोग करके किया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी का मिनट-टु-मिनट कार्यक्रम सुबह 10:25 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे सुबह 10:55 बजे श्री राम जन्मभूमि पर पहुंचेंगे। दोपहर 12:05 बजे से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12:55 बजे पूजा स्थल से प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:00 बजे सार्वजनिक समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक अयोध्या में एक सार्वजनिक समारोह में हिस्सा लेंगे। दोपहर 2:10 बजे कुबेर टीला का दर्शन करेंगे और फिर वहां से प्रस्थान करेंगे।

देशभर में राम नाम की गूंज है। दिल्ली से अयोध्या जा रही फ्लाइट में यात्रियों ने श्रीराम, जय राम, जय-जय राम गाया।

अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्रीराम मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद यहां मौजूद रहेंगे। उससे पहले ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अंतरिक्ष से करवा दिया राम मंदिर का भव्य दर्शन। अंतरिक्ष से पहली बार श्रीराम मंदिर और अयोध्या की तस्वीर ली है। 

कई राज्यों से वाद्य यंत्र अयोध्या आ रहे

न्यूजीलैंड के मिनिस्टर ऑफ रेग्युलेशन डेविड सेमूर भी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के रंग में रंगे दिखे। वे भगवान राम का दुपट्टा पहने थे। सेमूर ने कहा कि मैं भारत के लोगों को प्राण प्रतिष्ठा की बधाई देता हूं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं कि उनकी लीडरशिप में 500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण हो पाया। ये मंदिर 1000 साल तक बना रहेगा। मोदी के साहस और बुद्धि का कोई मुकाबला नहीं। वे न केवल एक अरब से ज्यादा आबादी को लेकर चल रहे हैं, बल्कि दुनिया के सामने आने वाली चुनौतियों का हल भी दे रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि मोदी की ताकत और विश्वास और बढ़ेगा।

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रविवार को नेपाल के जनकपुर में बने मां जानकी मंदिर में विशेष पूजा की गई। पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Ram Mandir: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन था। रात में 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं।
Ram Mandir Ayodhya Live: अस्थायी मंदिर में रखीं रामलला समेत चारों भाइयों की मूर्तियां आज नए मंदिर जाएंगी; न्यूजीलैंड के मंत्री बोले-जय श्रीराम

राजस्थान: 22 जनवरी को राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले जयपुर के मोती नगर डूंगरी गणेश मंदिर से राजा पार्क श्री राम मंदिर तक आयोजित कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पू सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे

नेपाल: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भक्तों ने जनकपुर में मां जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

अयोध्या: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, ये राजनैतिक पार्टियां और INDI गठबंधन अगर आते तो हमें आश्चर्य होता, वे नहीं आ रहे हैं तो कोई आश्चर्य नहीं है। लोग तो चाहते हैं कि वे न आएं तो अच्छा है।

प्राण प्रतिष्ठा से पहले बांद्रा-वर्ली सी लिंक हुआ रोशन मुंबई: अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बांद्रा-वर्ली सी लिंक जगमगा उठा

Ram Mandir: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन था। रात में 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं।
Ram Mandir: रावण ने खुद दिया था श्रीराम को विजयी होने का आशीर्वाद, जानें इसके पीछे की कहानी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन तमिलनाडु दौरे पर हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी तमिलनाडु के उन मंदिरों में जा रहे हैं। जिनका संबंध श्रीराम से हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनुषकोडी में श्री कोठंडारामास्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे डोम राजा समेत 14 यजमान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पूजा में 14 दंपति हिस्सा लेंगे। ये मुख्य यजमान होंगे। यजमानों की लिस्ट में लखनऊ से दिलीप वाल्मिकी, डोम राजा के परिवार से अनिल चौधरी, काशी से कैलाश यादव, हरियाणा के पलवल से अरुण चौधरी और काशी से कवींद्र प्रताप सिंह, उदयपुर से रामचंद्र खरादी, असम से राम कुई जेमी, जयपुर से गुरुचरण सिंह गिल, हरदोई से कृष्ण मोहन, मुल्तानी से रमेश जैन, तमिलनाडु से आदलरासन, महाराष्ट्र से विठ्ठल कामनले, महाराष्ट्र के लातूर में घुमंतू समाज ट्रस्ट से महादेव राव और कर्नाटक से लिंगराज बासवराज शामिल हैं।

आज होगा गर्भ गृह में जागरण, होगी अघोर पूजा अयोध्या के राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है, जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रामलला मंदिर के पुजारी पंडित दुर्गा प्रसाद के अनुसार रामलला के मंदिर में आज जागरण भी होगा। आज एक विशेष किस्म की अघोर पूजा भी होगी।

पीएम मोदी को मिलेगा खास गिफ्ट रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या आ रहे हैं। इसके लिए वह काफी उत्साहित भी हैं, लेकिन यहां उन्हें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी एक ऐसा उपहार देने वाले हैं, जिसे देखकर ही उनका तनमन खुश हो जाएगा। यह उपहार रामदरबार के रूप में है। चूंकि भगवान राम पीएम मोदी के ईष्ट हैं, इसलिए इस उपहार से उन्हें खुशी तो होगी ही, उन्हें इस लिए भी खुशी होगी कि यह उपहार खासतौर पर उनके संसदीय क्षेत्र काशी में बना है।

अस्थायी मंदिर से नए मंदिर में आज रखी जाएगी रामलला की मूर्ति श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने बताया कि रामलला की पुरानी मूर्ति जो वर्तमान में अस्थायी मंदिर में है, आज शाम 8 बजे नए मंदिर में रखी जाएगी। 

22 जनवरी की शाम को 10 लाख दीपों से जगमग होगी राम नगरी अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा होने के बाद 22 जनवरी की शाम अयोध्या में 10 लाख दीप जलाए जाएंगे। मकानों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और पौराणिक स्थलों पर 'राम ज्योति' जलाई जाएगी. ये दीप सरयू नदी के तटों की मिट्टी से बने हैं। 

सीतावनी के नाम से जाना जाएगा पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व अयोध्या में भगवान रामलला की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर अनुष्ठान शुरू हो गए हैं. इसके मद्देनजर धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. उत्तराखंड सरकार ने पवलगढ़ कंजर्वेशन रिजर्व का नाम बदलने को लेकर आदेश जारी कर दिया है. अब इसे सीतावनी कंजर्वेशन के नाम से जाना जाएगा.

Ram Mandir: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन था। रात में 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं।
Ram Mandir: CM योगी ने लांच किया दिव्य अयोध्या सुपर ऐप, मिलेंगी कई सुविधाएं

गुजरात: राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले सूरत के एक आर्किटेक्ट इंटीरियर डिजाइनर सह कलाकार ने 9,999 हीरे से भगवान राम और मंदिर की भव्य कलाकृति बनाई।

Ram Mandir: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन था। रात में 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं।
Ram Mandir: ऑस्ट्रेलिया में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा राम मंदिर, जानें लागत और खासियत

अमेरिकी एक्ट्रेस और हॉलीवुड सिंगर मैरी मिलबेन ने कहा है कि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बिल्कुल दिवाली जैसा महसूस हो रहा है। मैं 22 जनवरी को दिवाली मनाने वाली हूं। मुझे दुख है कि मैं भारत में नहीं रहूंगी, लेकिन मैं इसका जश्न जरूर मनाऊंगी। इस कार्यक्रम की सबसे खास बात ये है कि इसमें सभी लोग एक साथ आ रहे हैं। 

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राम भक्तों को मुफ्त चाय, कॉफी और दूध वितरित किया जा रहा है।

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा, "आज प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले का दिन है। आज सभी व्यवस्थाएं देखनी हैं। विशेष रूप से मंदिर के निर्माण कार्य में अंतिम दिन इस प्रकार सुनिश्चित करना है कि जो पूरे देश के आश्वासन दिया गया था उसकी पूर्ति हो सके। 23 जनवरी से एक नए उत्साह नए प्रतिबद्धता के साथ काम शुरू करेंगे। 2024 में पूरा मंदिर बन सके, ये कार्य हमें पूरा करना है।"

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वीडियो हनुमान गुफा चौराहे से है।

Ram Mandir: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन था। रात में 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं।
Ram Mandir:22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के बाद कब कर सकेंगे आप दर्शन? जानिए

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं।

Ram Mandir: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन था। रात में 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं।
Ram Mandir: राम मंदिर के गर्भगृह से Latest Photos आई सामने, खूबसूरती देखकर हो जाएंगे मंत्रमुग्ध

जयपुर: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक मूर्तिकार नवरत्न प्रजापति ने पेंसिल की नोक पर श्री राम की मूर्ति बनाई।

Ram Mandir: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन था। रात में 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं।
Ram Mandir Ayodhya Live: विराजमान रामलला की निकाली पालकी यात्रा, दिल्ली में 22 को आधे दिन की छुट्टी

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वीडियो लता मंगेशकर चौक से है, जहां रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है

Ram Mandir: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन था। रात में 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं।
Ram Mandir: रामलला की श्यामली मनोहरी मूर्ति हुई विराजमान, देखें पहली झलक

बाजार में महिलाएं लिखवा रहीं राम मंदिर और जय श्री राम नाम की मेहंदी

Ram Mandir: अयोध्या में 16 जनवरी से शुरू हुए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का शनिवार 20 जनवरी को पांचवां दिन था। रात में 8 बजे अयोध्या की सीमाएं सील कर दी गईं।
Ram Mandir: रामलला की श्यामली मनोहरी मूर्ति हुई विराजमान, देखें पहली झलक
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com