Draupadi Murmu पर ट्वीट करना राम गोपाल वर्मा को पड़ा भारी, FIR दर्ज हुई तो मांगी माफी

राम गोपाल वर्मा ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) पर ट्वीट किया। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद खड़ा हो गया।
Draupadi Murmu पर ट्वीट करना राम गोपाल वर्मा को पड़ा भारी, FIR दर्ज हुई तो मांगी माफी

फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Verma) अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते है। यही कारण है कि उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जाता है। अपने अजीबों-गरीब बयान के कारण कभी-कभी वे मुसीबत में भी पड़ जाते है। ऐसा ही कुछ इस बार हुआ।

हाल ही में राम गोपाल वर्मा ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) पर ट्वीट किया। उनके इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर काफी विवाद खड़ा हो गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता जी नारायण रेड्डी ने इस बयान से नाराज होकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

राम गोपाल वर्मा ने कही ये बात

राम गोपाल वर्मा ने एक ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा - अगर द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति है तो पांडव कौन हैं? और सबसे बड़ी बात यह है कि कौरव कौन हैं? उनके इस ट्वीट के बाद ही विवाद खड़ा हो गया।

Draupadi Murmu पर ट्वीट करना राम गोपाल वर्मा को पड़ा भारी, FIR दर्ज हुई तो मांगी माफी
राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू का नामांकन, मोदी सहित ये बड़े नेता रहे प्रस्तावक

जी नारायण रेड्डी ने लगाया SC/ST का अपमान करने का आरोप

राम गोपाल वर्मा के इस ट्वीट से नाराज होकर तेलंगाना के भाजपा नेता गुडूर नारायण रेड्डी ने उनके खिलाफ आबिद रोड पुलिस स्टेशन में एससी और एसटी समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

रेड्डी का कहना है कि, 'यह ट्वीट एससी और एसटी लोगों का अपमान करने के समान है। यहां, वह द्रौपदी को राष्ट्रपति कहते हैं। अगर उन्होंने केवल द्रौपदी, पांडवों और कौरवों का उल्लेख किया होता, तो हमें कोई आपत्ति नहीं होती। हम लोग राम गोपाल वर्मा की इस टिप्पणी से आहत हुए हैं।'

दोबारा ट्वीट कर दी सफाई

मामला को बढ़ता देख राम गोपाल वर्मा ने दूसरा ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि उन्होंने यह सिर्फ एक गंभीर विडंबना के तौर पर कहा था और उनका मकसद किसी अन्य को तकलीफ पहुंचाने का नहीं था।

आगे उन्होंने कहा कि महाभारत में द्रौपदी मेरा पसंदीदा चरित्र है, लेकिन उनका नाम काफी दुर्लभ है। इसलिए मुझे संबंधित पात्रों और इससे जुड़ी अभिव्यक्ति याद आई। मेरी इस बात का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने नहीं था।

पहले भी कर चुके है विवादित टिप्पणी

इस बीच, गोशामहल के भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने भी राष्ट्रपति चुनावों के लिए NDA प्रत्याशी खिलाफ राम गोपाल वर्मा की टिप्पणी पर गुस्सा व्यक्त करते हुए कहा कि निर्देशक इस तरह के ट्वीट 'शराबी हालत' में पोस्ट करते हैं।

बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब राम गोपाल वर्मा ने इस तरह का कोई विवादित बयान दिया है। इससे पहले भी अप्रैल में, अजय देवगन और किच्छा सुदीप के बीच एक ट्विटर युद्ध के बीच, उन्होंने हिंदी के राष्ट्रभाषा होने पर यह कहते हुए बयान दिया था कि 'उत्तर के सितारे असुरक्षित हैं और दक्षिण के सितारों से ईर्ष्या करते हैं। राम गोपाल वर्मा अक्सर अपने विवादों के चलते सुर्खियों का हिस्सा बने रहते है।

Draupadi Murmu पर ट्वीट करना राम गोपाल वर्मा को पड़ा भारी, FIR दर्ज हुई तो मांगी माफी
करण जौहर से नाराज हुए SRK, किया Brahmastra का प्रमोशन करने से मना, जानें क्या है वजह

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com