Desert Festival: टीना डाबी ने मरू महोत्स्व का किया आगाज, जानें कौन बनीं Miss Moomal

Desert Festival: देश-दुनिया में प्रसिध्द Jaisalmer Desert Festival आज से शुरू हो गया है, जिसमें साफा बांधो और मिस मूमल जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जानें कौन है वह सुंदरी जिसने जीता मिस मूमल का ख़िताब?
Desert Festival
Desert FestivalPic- Kuldeep Choudhary

Desert Festival: देश-दुनिया में प्रसिध्द मरू महोत्स्व (Jaisalmer Desert Festival) का आज सुबह आगाज हो गया है। जिला कलेक्टर टीना डाबी (Tina Dabi) और अन्य अतिथियों ने आसमान में गुब्बारे उड़ाकर मरू महोत्सव (Desert Festival 2023) का उद्घाटन किया।

सुबह 9.30 बजे टीना डाबी ने सोनार किले से हरी झंड़ी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। इस शोभायात्रा में कालबेलिया डांसर, लोक कलाकार, BSF के ऊंट, BSF का कैमल टैटू बैंड और सजे-धजे ऊंटों पर सवार मिस्टर डेजर्ट के प्रतिभागी शामिल हुए। राजस्थानी रंगों से सजे कलाकारों के साथ विदेशी टूरिस्ट भी खूब थिरकते नजर आए।

सबसे पहले साफा बांधो प्रतियोगिता हुई, जिसमें देसी-विदेशी युवक-युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद मूंछ प्रतियोगता हुई।

Maru Mahotsv 2023
Maru Mahotsv 2023

कौन बनेगी Miss Moomal 2023?

Desert Festival 2023 में हर साल की तरह तीसरी प्रतियोगिता मिस मूमल हुई। जिसमें राजस्थान के अलग-अलग जिलों से आई 26 युवतियों ने भाग लिया। इनमें सबसे सुंदर और सबसे बढ़िया सजी संवरी गहनों से लदी युवती को Miss Moomal 2023 का खिताब मिलेगा।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में जैसलमेर की युवतियां हमेशा से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रहीं है। गहने, कपड़ों से लेकर मूमल जैसी बनने और दिखने के लिए कई प्रयास करती हैं। बता दें कि Miss Moomal 2022 का खिताब पायल खत्री ने जीता था।

Miss Moomal 2023
Miss Moomal 2023

वहीं Desert Festival में पहली बार मिसेज जैसलमेर प्रतियोगिता भी होगी। इस प्रतियोगिता के लिए 7 महिलाओं ने फॉर्म भरे हैं। प्रतियोगिता में राजस्थानी ड्रेस और गहनों के साथ ही कोहनी से ऊपर चूड़ा होना बहुत जरूरी है। शादीशुदा और जैसलमेर की महिला इसमें भाग ले सकेंगी।

Miss Moomal 2022 विजेता - पायल खत्री

Miss Moomal 2022
Miss Moomal 2022Pic -Instagram
Q

Who is Miss Moomal 2022?

A

पायल खत्री (Payal Khatri)

Q

Which month is best for Jaisalmer?

A

अक्टूबर से मार्च के बीच जैसलमेर घूमने का सबसे अच्छा समय है।

Q

Who is Miss Moomal 2022?

A

Result Awaited

Q

What is the date of Jaisalmer Desert Festival

A

3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच

Q

Maru mahotsv 2023 Date?

A

3 फरवरी से 5 फरवरी

Desert Festival
Rajasthan में फिर गैंगवार! हिस्ट्रीशीटर मांजू को दिनदहाड़े मारी गोली, मची अफरा-तफरी

Desert Festival की कुछ खास तस्वीरें

Desert Festival
Home Delivery of Weapons: एक Call पर मनचाहा हथियार, Facebook पर ढे़रों विज्ञापन

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com