जन्मदिन पर भजन लाल शर्मा लेंगे CM पद की शपथ, परिवार की खुशियां हुई Double

राजस्थान के गद्दी को उसका दावेदावर मिल गया है। मुख्यमंत्री के तौर पर भजनलाल शर्मा आज यानि 15 दिसंबर को शपथ लेने जा रहे हैं। शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने अपने परिवार और परिचितों के बीच 'मिड नाइट बर्थडे' सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने बर्थडे केक काटा और जन्मदिन की शुभकामनाएं लीं।
जन्मदिन पर भजन लाल शर्मा लेंगे CM पद की शपथ, परिवार की खुशियां हुई  Double
जन्मदिन पर भजन लाल शर्मा लेंगे CM पद की शपथ, परिवार की खुशियां हुई Double

राजस्थान के गद्दी को उसका दावेदावर मिल गया है। मुख्यमंत्री के तौर पर भजनलाल शर्मा आज यानि 15 दिसंबर को शपथ लेने जा रहे हैं।

शपथ ग्रहण से पहले उन्होंने अपने परिवार और परिचितों के बीच 'मिड नाइट बर्थडे' सेलिब्रेट किया। इस दौरान उन्होंने बर्थडे केक काटा और जन्मदिन की शुभकामनाएं लीं।

ये सेलेब्रेशन जयपुर के सहकार मार्ग स्थित गेस्ट हाउस में रात करीब 12 बजे आयोजित किया गया था।

14वें मुख्यमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

बता दें कि भजनलाल शर्मा सांगानेर विधानसभा से विधायक के तौर पर चुनाव लड़े थे। इसके बाद उन्हें राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में मनोनित किया गया है।

भजन लाल और उनके परिवार को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होने से पहले सुरक्षा कारणों से एक गेस्ट हाउस में रुकवाया गया है।

मुख्यमंत्री पद पर शपथ ग्रहण के बाद भजन लाल का पूरा परिवार मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हो जाएगा। इससे पहले परिवार मालवीय नगर स्थित एक अपार्टमेंट के फ़्लैट में रह रहा था।

जन्मदिन पर ले रहे शपथ

भजन लाल और उनके परिवार के लिए आज का दिन Double खुशियां लेकर आया है। दरअसल, भजन लाल का जन्मदिन भी आज है और आज ही वे राजस्थान प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर शपथ ग्रहण कर रहे हैं।

संयोगवश ही सही लेकिन देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई नेता अपने जन्मदिन के दिन मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर ज़िम्मेदारी संभाल रहा है।

जन्मदिन पर भजन लाल शर्मा लेंगे CM पद की शपथ, परिवार की खुशियां हुई  Double
Rajasthan: भव्य होगा सीएम का शपथ ग्रहण समारोह, केसरिया झालरों की दिखेगी झलक
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com