Rajasthan: भाजपा नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या; CCTV में कैद हुई वारदात

भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष बापूलाल आंजना के 28 वर्षीय इकलौते पुत्र बंटी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी। गुरुवार शाम करीब 5 बजे तीन बदमाशों ने विकास को घेर लिया और उनके सीने में 8 गोलियां मार दी। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा का है।
Rajasthan: भाजपा नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या; CCTV में कैद हुई वारदात

भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष बापूलाल आंजना के 28 वर्षीय इकलौते पुत्र बंटी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी। गुरुवार शाम करीब 5 बजे तीन बदमाशों ने विकास को घेर लिया और उनके सीने में 8 गोलियां मार दी। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामला चित्तौड़गढ़ के निंबाहेड़ा का है। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।

देखें घटना का CCTV

तीन दोस्त बाइक से लौट रहे थे घर

जानकारी के मुताबिक बंटी के दोस्त ललित प्रजापत की 6 माह की बेटी की मौत हो गई थी। बंटी अपने दोस्तों के साथ शोक व्यक्त करने ललित के घर गया था। ललित से मिलने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे।

बाइक पर आए बदमाशों ने कर दी फायरिंग

शाम करीब 5 बजे निम्बाहेड़ा जेल के सामने रास्ते में एक बदमाश ने बाइक रोक दी। बाइक रुकते ही बदमाश ने जेब से तमंचा निकाल लिया। तमंचा देखते ही बंटी के दोस्त इधर-उधर भाग गए। बदमाश के सामने बंटी अकेला पड़ गया। तभी पीछे से बाइक पर सवार बदमाशों ने बंटी को पकड़ लिया और कार के सामने फेंक दिया और फायरिंग शुरू कर दी।

भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई घटना

तीनों बदमाशों ने बंटी पर 10 से 12 राउंड फायरिंग की। करीब 8 गोलियां बंटी को लगीं। वीडियो में 3 बदमाश फायरिंग कर भागते नजर आ रहे हैं। फायरिंग के बाद 5 मिनट तक बंटी सड़क पर तड़पता रहा।

इसके बाद बंटी के दोनों दोस्त वापस आए और पुलिस की मदद से अस्पताल ले गए। तब तक बंटी की मौत हो चुकी थी। जेल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष बापूलाल आंजना के 28 वर्षीय इकलौते पुत्र बंटी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी।
भाजपा के पूर्व बूथ अध्यक्ष बापूलाल आंजना के 28 वर्षीय इकलौते पुत्र बंटी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी।

आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग

इकलौते बेटे की मौत की खबर लगते ही भाजपा नेता बापूलाल अंजना अस्पताल पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी भी थे। उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार कर दिया।

फिलहाल जिला अस्पताल निंबाहेड़ा के बाहर 100 से 150 समर्थक व परिजन बैठे हैं। बंटी इकलौता बेटा था। उसकी बहन की शादी हो चुकी है। शादीशुदा बंटी खुद खेती करता था। उसकी एक साल की बच्ची भी है।

Rajasthan: भाजपा नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या; CCTV में कैद हुई वारदात
ChatGPT Website: Google को खतरा! जानें कैसे काम करता है ये चैट बॉट?
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com