
Rajasthan Election 2023: CM गहलोत ने सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन जोधपुर के सरदारपुरा से नामांकन दाखिल किया।
गहलोत ने अपनी बहन का आशीर्वाद लिया और उसके बाद नामांकन दाखिल करने के लिए रिटर्निग अधिकारी के पास चले गए।
यह सातवीं बार है ,जब तीन बार के मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा है।
चुनाव आयोग में दिए हलफनामे में अशोक गहलोत ने अपनी कुल संपत्ति 11 करोड़ 68 लाख 98 हजार 758 बताई है।
इसमें 10 करोड़ 27 लाख के मालिक वो स्वयं हैं , जबकि शेष पत्नी सुनीता गहलोत के हिस्से की हैं।
हलफनामे के मुताबिक सीएम गहलोत के पास सिर्फ 20 हजार रुपये कैश हैं और उनकी पत्नी के पास 10 हजार रुपये कैश हैं।
गौरतलब है वर्ष 2018 में चुनाव आयोग को दिए हलफनामे के अनुसार तब सीएम गहलोत की कुल संपत्ति 6 करोड़ 53 लाख थी।
इस हिसाब से पिछले पांच साल में सीएम गहलोत की कुल संपत्ति में लगभग दोगुने की वृद्धि दर्ज हुई है।
वर्ष 2013 में सीएम गहलोत द्वारा घोषित कुल संपत्ति महज 1 करोड़ 69 लाख रुपए थी, जबकि वर्ष 2008 में वे 1 करोड़ 7 लाख के मालिक थे।
सीएम गहलोत की संपति में वर्ष 2013 से 2023 के बीच में लगभग 7 गुने का इजाफा हुआ है।
CM अशोक गहलोत ने अपने हलफनामे में दो बैंक खातों का जिक्र किया है. हलफनामे के अनुसार सीएम गहलो के एसबीआई की विधानसभा शाखा जयपुर और संसद शाखा की अलग-अलग शाखाओं में करीब 1 करोड़ 94 लाख 23 हजार 627 रुपए जमा हैं।
CM अशोक गहलोत द्वारा चुनाव आयोग को दिए हलमनामें में बताया है कि उनके ऊपर खनन लीज, जेडीए द्वारा जमीन आवंटन से जुड़े मामलों में मुकदमा भी दर्ज है।
धन के मामले में एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक अशोक गहलोत देश क 19वें मुख्यमंत्री हैं। रिपोर्ट के मुताबिक देश में कुल 30 सीएम में से 27 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। इनमें अशोक गहलोत का स्थान 19 है।