Rajasthan Election 2023: राजस्थान की ऐसी विधानसभा सीट जहां पुरुष से ज्यादा है महिला वोटरों की संख्या

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में आगामी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई हैं। 25 नवंबर को पूरे राजस्थान में चुनाव होने जा रहे है। इसको लेकर सभी पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं और अपने मतदाताओं को रिझाने के प्रयास में जुट गई हैं।
राजस्थान की ऐसी विधानसभा सीट जहां पुरुष से ज्यादा है महिला वोटरों की संख्या
राजस्थान की ऐसी विधानसभा सीट जहां पुरुष से ज्यादा है महिला वोटरों की संख्या

Rajasthan Election 2023: राजस्थान में आगामी चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई हैं। 25 नवंबर को पूरे राजस्थान में चुनाव होने जा रहे है। इसको लेकर सभी पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं और अपने मतदाताओं को रिझाने के प्रयास में जुट गई हैं।

लेकिन राजस्थान की एक ऐसी विधानसभा सीट है, जहां पर पुरुषों से ज्यादा महिलाओं की संख्या है। यहां महिलाएं अपने मतदान का बढ़-चढ़कर प्रयोग करती है।

Rajasthan Election 2023: विधानसभा सीट पर पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता

प्रदेश की निम्बाहेड़ा विधानसभा सीट पर पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता हैं। वहीं चार अन्य सीटों पर भी दोनों के बीच अंतर काफी कम है। राजस्थान में कुल 5.26 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 2.51 करोड़ महिलाएं और 2.73 करोड़ से अधिक पुरुष शामिल हैं।

इसी के साथ ही ट्रांसजेंडर मतदाता कि संख्या 606 है। आपतो बता दें कि 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में 22 लाख 20 हजार से अधिक युवा वोटर है जो पहली बार अपने मतदान का प्रयोग करेंगे। आंकड़े के अनुसार 200 विधानसभा सीट पर औसतन 5 से 14 हजार नए मतदाता शामिल हुए हैं।

Rajasthan Election 2023: 142 महिला वोटर ज्यादा

इस तरह राजस्थान की निम्बाहेड़ा एकमात्र ऐसी विधानसभा सीट है। जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। यहां कुल मतदाताओं की संख्या 275328 है। इनमें से 137733 महिला और 137591 पुरुष मतदाता हैं यानी 142 महिला वोटर ज्यादा है।

वहीं इस सीट पर ट्रांसजेंडर वोटर भी है, लेकिन संख्या कितनी है अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पायी है।

Rajasthan Election 2023: पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या में 800 से भी कम का अंतर

राजस्थान की कुछ विधानसभा सीट ऐसी हैं, जहां पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या में 800 से भी कम का अंतर हैं।

इसी तरह कपासन में पुरुष 134736 और 134604 महिला मतदाता हैं। यहां दोनों के बीच का अंतर सिर्फ 132 है। प्रतापगढ़ में 128729 पुरुष और 128308 महिला मतदाता हैं। यहां ये अंतर 421 है।

Rajasthan Election 2023: 5.61 लाख विशेष योग्य लोग मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड

इस साल राजस्थान चुनाव में कुल 5.61 लाख विशेष योग्य लोग मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड हुए हैं। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से वोटर लिस्ट में रजिस्टर्ड इन मतदाताओं को चुनाव के समय डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की सुविधा का विकल्प प्रदान किया गया है। इसके लिए निर्वाचन अधिकारी बैलेट पेपर के माध्यम से उनके मताधिकार का प्रयोग करवाएंगे।

राजस्थान की ऐसी विधानसभा सीट जहां पुरुष से ज्यादा है महिला वोटरों की संख्या
Rajasthan Election 2023: राजस्थान में प्रियंका गांधी का दौरा आज, ERCP के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर साधेंगी निशाना
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com