झालावाड़ में बोलीं वसुंधरा- 'ऐसा लगता है मैं रिटायर हो जाऊं'| Rajasthan Election 2023
Rajasthan Election 2023: राजस्थान चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी नेता मतदातों को साधने के लिए जनसभा और रैलियां कर रहें है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अपने दो दिवसीय दौरे पर झालावाड़ पहुंची।
प्रवीण शर्मा क्रिकेट ग्राउंड में वसुंधरा राजे ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने रियाटरमेंट की बात कह डाली, जिसके बाद से सियासी हलचल तेज हो गई है।
Rajasthan Election 2023: ऐसा लगता है मैं रिटायर हो जाऊं

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे जैसे ही जनसभा स्थल पहुंची। इस दौरान समर्थकों का उत्साह उमड़ पड़ा और पुष्प वर्षा करने के साथ ही राजे का जोरदार स्वागत किया गया।
झालावाड़ा सांसद दुष्यंत सिंह ने बहुत ही जोशीले अंदाज में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान वसुंधरा राजे ने दुष्यंत सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि अब ऐसा लगता है कि मैं रिटायर हो जाऊं। क्योंकि मेरे बाद भी इसको संभालने के लिए एक मजबूत टीम खड़ी है।
Rajasthan Election 2023: गहलोत ने जनता से किया वादा नहीं किया पूरा

वसुंधरा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया अशोक गहलोत ने राजस्थान की जनता से जो वादा किया था वो पूरा नहीं कर पायी।
उन्होंने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी है, जिन्होंने राम मंदिर के निर्माण का सपना साकार किया है। पीएम ने गरीबों के लिए कई कल्याण योजनाएं बनायी है।
जिसमें गरीब कल्याण, जन-धन योजना, आयुष्मान, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि, मुद्रा और बीमा योजना के अंतर्गत करोड़ों देशवासियों के जीवन को सुखमय बनाया है।
Rajasthan Election 2023: गहलोत ने प्रदेश को किया बदहाल

वसुंधरा ने कहा कि एक तरफ गहलोत सरकार है, जिसने पूरे प्रदेश को बदहाल कर दिया है। राजस्थान से रोज दुष्कर्म, हत्याएं, पेपर लीक के मामले सामने आ रहें है।
पूरे देश में राजस्थान नंबर वन पर आ गया है। बता दें कि झालरापाटन विधानसभा सीट से वसुंधरा दो बार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी है और पांचवी बार विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरी है।