कृष्ण की नगरी वृंदावन में होली का उत्सव, हजारों लोग पहुंचे, देखिए Video

कृष्ण की नगरी वृंदावन में होली का उत्सव, हजारों लोग पहुंचे, देखिए Video

होली के बारे में यह माना जाता है कि इसे रंगों के त्योहार के रूप में मनाने की परंपरा भगवान कृष्ण के समय से शुरू हुई थी। कहा जाता है कि मथुरा में श्रीकृष्ण रंगों से होली मनाते थे। वह वृंदावन और गोकुल में अपने दोस्तों के साथ होली खेलते थे

होली का त्योहार (Holi 2022) पूरे देश में मनाया जाता है। लोग रंग लगाकर होली का त्योहार मना रहे हैं। यूपी के वृंदावन में भी होली मनाई जा रही है। यहां के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में भी लोगों ने होली मनाई। इस दौरान हजारों लोगों ने रंग व गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

मथुरा में श्रीकृष्ण रंगों से होली मनाते थे

होली के बारे में यह माना जाता है कि इसे रंगों के त्योहार के रूप में मनाने की परंपरा भगवान कृष्ण के समय से शुरू हुई थी। कहा जाता है कि मथुरा में श्रीकृष्ण रंगों से होली मनाते थे। वह वृंदावन और गोकुल में अपने दोस्तों के साथ होली खेलते थे, जिसके बाद होली को रंगों के त्योहार के रूप में मनाया जाने लगा।

बांके बिहारी मंदिर में ब्रज की सभी सात प्रकार की होली खेली गई

यही वजह है कि वृंदावन में होली का त्योहार आज भी बेमिसाल है। होली का त्योहार यहां हफ्तों तक मनाया जाता है। होलिका दहन के अगले दिन बांके बिहारी मंदिर में ब्रज की सभी सात प्रकार की होली खेली गई। फाल्गुन के गीत भी तब जीवंत हो उठे जब भक्तों से खचाखच भरे मंदिर परिसर में हाइड्रोलिक घड़े से रंग बरसा।

पीएम मोदी की तरफ से सीएम योगी को होली की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने होली के मौके पर लोगों को बधाई दी और कामना की कि यह त्योहार उनके जीवन में खुशियों के हर रंग लाए। उन्होंने ट्वीट किया, 'आप सभी को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं। आपसी प्रेम, स्नेह और भाईचारे का प्रतीक रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियों के हर रंग लेकर आए।

होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं- राष्ट्रपति

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने होली के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, 'होली के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रंगों का त्योहार होली सामुदायिक सौहार्द और मेल-मिलाप का जीता जागता उदाहरण है। यह बसंत के आगमन का शुभ समाचार लेकर आता है। मेरी कामना है कि यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में उल्लास, उत्साह और नई ऊर्जा का संचार करे।

कृष्ण की नगरी वृंदावन में होली का उत्सव, हजारों लोग पहुंचे, देखिए Video
पोलैंड की कैरोलिना बनी मिस वर्ल्ड, भारत की मनसा नहीं बना पाई टॉप 6 में जगह

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com