राम मंदिर निर्माण में 15 हजार दानदाताओं के चेक बाउंस: 3 हजार 400 करोड़ दान आए, 22 करोड़ वापस लौटे, ​जानिए किसने कितना दिया डोनेशन

दानवीरों में रामलला की नगरी अयोध्याय के ही सबसे ज्यादा दो हजार चैक बाउंस हुए, विश्व हिंदू परिषद ने देशभर के जिलों से मिले दान की सूची की जारी
राम मंदिर निर्माण में 15 हजार दानदाताओं के चेक बाउंस: 3 हजार 400 करोड़ दान आए, 22 करोड़ वापस लौटे, ​जानिए किसने कितना दिया डोनेशन
विश्व हिन्दू परिषद की ओर से देश भर के जिलो की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार अब तक 3 हज़ार 400 करोड़ रु दान में मिले है। वहीं 22 करोड़ रु से अधिक के चेक बाउंस भी हुए हैं। हालांकि किन कारणों से ये चेक बाउंस हुए हैं इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है।

22 करोड़ के चेक बाउंस, 15 हज़ार चेक वापस

श्रीराम मंदिर के लिए दान करने वालों में लगभग 22 करोड़ रु के कई चेक ऐसे भी हैं जो बाउंस हुए हैं। इसकी जानकारी निकालकर ऐसे चेक को अलग करते हुए एक दूसरी रिपोर्ट भी बनाई जा रही है। जिससे सही जानकारी हासिल हो सके कि, कौन सी चेक किन कारणो से बाउंस हुई है। क्यूंकी बल्क में या अधिक संख्या में में चेक होने और अन्य कई प्रकार के तकनीकि कारणो की वजह से भी चेक बाउंस हो सकते हैं। तकनीकी कारणो से बाउंस होने वाले चेक को फिर से बैंक के साथ बैठक करके उन्हे दोबारा रिप्रेजेंट किया जाएगा।
वहीं चेक बाउंस कराने वाले सबसे अधिक अयोध्या जिले के लोग हैं। अयोध्या जिले में चेक बाउंस कराने वालों की संख्या 2 हज़ार से अधिक है। जबकि देश भर से आए 15 हज़ार से अधिक लोगों के चेक विभिन्न कारणो से वापस कर दिए गए हैं, जिनमें अकाउंट में बैलेंस नहीं होना भी प्रमुख कारण है।
राम मंदिर निर्माण में 15 हजार दानदाताओं के चेक बाउंस: 3 हजार 400 करोड़ दान आए, 22 करोड़ वापस लौटे, ​जानिए किसने कितना दिया डोनेशन
मुस्लिम कारोबारी ने पेश की सांप्रदायिक सौहार्द की नजीर, विश्व के सबसे बड़े इस मंदिर के लिए दान की ढाई करोड़ की जमीन

कितना पैसा किसने दिया

श्रीराम मंदिर के लिए एक लाख रु से लेकर 5 लाख रु तक दान करने वालों की संख्या 31 हज़ार 663 है। वहीं 5 लाख रु से लेकर 10 लाख तक दान करने वालों की संख्या 1,428 है। 10 लाख से लेकर 25 लाख रु तक दान करने वालों की संख्या 950 है। 25 लाख से लेकर 50 लाख रु दान करने वालों की संख्या 123 है। 50 लाख रु से लेकर एक करोड़ रु तक दान करने वालों की संख्या 127 है। एक करोड़ से अधिक का दान करने वालों की संख्या 74 है।
राम मंदिर निर्माण में 15 हजार दानदाताओं के चेक बाउंस: 3 हजार 400 करोड़ दान आए, 22 करोड़ वापस लौटे, ​जानिए किसने कितना दिया डोनेशन
ज्ञानवापी मस्जिद विवाद: क्या है पूजा स्थल अधिनियम? क्यों मुस्लिम पक्ष ने वाराणसी अदालत के आदेश को 1991 एक्ट का उल्लंघन बताया, इस माथापच्ची की जड़ क्या है?

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com