एक बुजुर्ग ने कोरोना की 11 डोज लगवाई, स्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप, अब कार्यवाही की तैयार में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

ब्रह्मदेव मंडल द्वारा वैक्सीन की 11 डोज लेने के दावे के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। ब्रह्मदेव मंडल का दावा है कि जब से उन्होंने कोरोना की वैक्सीन लेनी शुरू की है तब से वह बीमार नहीं पड़े हैं। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।
ब्रम्हदेव मंडल मधेपुरा के पुराने क्षेत्र का रहने वाला है

ब्रम्हदेव मंडल मधेपुरा के पुराने क्षेत्र का रहने वाला है

डेस्क न्यूज. बिहार के मधेपुरा में रहने वाले एक बुजुर्ग को कोरोना वैक्सीन की 11 डोज लेने का दावा करने का दावा किया गया है। इसके बाद मधेपुरा पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की शिकायत के आधार पर बुजुर्ग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

बुजुर्ग को मिली कोविड वैक्सीन की 11 डोज!

आपको बता दें कि जिस बुजुर्ग ने कोविड की वैक्सीन की 11 डोज लेने का दावा किया है उसका नाम ब्रह्मदेव मंडल है। ब्रम्हदेव मंडल मधेपुरा के पुराने क्षेत्र का रहने वाला है। ब्रह्मदेव मंडल द्वारा वैक्सीन की 11 डोज लेने के दावे के बाद से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। ब्रह्मदेव मंडल का दावा है कि जब से उन्होंने कोरोना की वैक्सीन लेनी शुरू की है तब से वह बीमार नहीं पड़े हैं। उनके स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

थाने के एसएचओ ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से शिकायत की गई है। जिसके बाद मामले में कार्रवाई करते हुए बुजुर्ग ब्रम्हदेव मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।

11 माह में दी गई वैक्सीन की 11 खुराक

उन्होंने आगे कहा कि आरोपी ब्रह्मदेव मंडल ने 13 फरवरी 2021 से 4 जनवरी 2022 के बीच कई बार कोरोना वायरस वैक्सीन की 11 डोज ली. इस दौरान उन्होंने अलग-अलग पहचान पत्रों का इस्तेमाल किया. आरोपित ने स्वास्थ्य कर्मियों को गुमराह किया है।

अगर दावा सही तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी

इससे पहले मधेपुरा के सिविल सर्जन डॉ अमरेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि ब्रह्मदेव मंडल का दावा सही है या झूठ यह जांच का विषय है। हम अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं। अगर यह दावा सही पाया जाता है तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

<div class="paragraphs"><p>ब्रम्हदेव मंडल मधेपुरा के पुराने क्षेत्र का रहने वाला है</p></div>
Sully Deal App बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों का करता था गलत उपयोग

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com