बिहार RJD अध्यक्ष का हिन्दू आस्था पर वार, बोले- 'नफरत की जमीन पर बन रहा राम मंदिर'

बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल राजद के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। जगदानंद सिंह ने कहा है कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर बन रहा है।
बिहार RJD अध्यक्ष का हिन्दू आस्था पर वार, बोले-  'नफरत की जमीन पर बन रहा राम मंदिर'

बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल राजद के बिहार अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने राम मंदिर को लेकर विवादित बयान दिया है। जगदानंद सिंह ने कहा है कि नफरत की जमीन पर राम मंदिर बन रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कट्टरपंथियों के राम अब भारत से भी बड़े हैं।

हम 'जय श्री राम' के नारे में नहीं करते विश्वास

जगदानंद सिंह ने भी कहा है कि हम 'हे राम' को मानते हैं। हम 'जय श्री राम' के नारे में विश्वास नहीं करते। जगदानंद ने यह भी कहा कि अब शबरी के राम, तुलसी के राम, आम लोगों के राम पत्थरों में कैद रहेंगे. उन्होंने कहा कि राम को पत्थर के महल में कैद नहीं किया जा सकता। जगदानंद सिंह का विवादित बयान सुनिए।

हिंदुओं की आस्था पर चोट- शहजाद पूनावाला

जगदानंद सिंह के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने जगदानंद के बयान को हिंदुओं की आस्था पर चोट बताया। शहजाद ने कहा है कि जगदानंद सिंह पहले भी हिंदुओं को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।

इस पर कार्रवाई होगी या नहीं?

शहजाद ने आगे कहा कि पीएफआई पर प्रतिबंध लगने के बाद भी जगदानंद ने विवादित बयान दिया था, उन्होंने पूछा कि क्या वोट बैंक के लिए हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंचाना जरूरी हो गया है। शहजाद ने पूछा कि इस पर कार्रवाई होगी या नहीं? उन्होंने इसे संयोग नहीं, बल्कि वोट बैंक का प्रयोग बताया है। बीजेपी की प्रतिक्रिया सुनिए।

पहले भी विवादित बयान दे चुके है जगदानंद

इससे पहले जगदानंद सिंह कई बार विवादित बयान दे चुके हैं। जगदानंद सिंह ने आरएसएस की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस से भी की। उन्होंने हिंदुओं को पाकिस्तान का एजेंट भी बताया।

जगदानंद सिंह बिहार सरकार में राजद प्रमुख लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के करीबी माने जाते हैं। लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने भी कुछ महीने पहले जगदानंद सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। फिर लालू और तेजस्वी ने किसी तरह मामले को संभाला।

बिहार RJD अध्यक्ष का हिन्दू आस्था पर वार, बोले-  'नफरत की जमीन पर बन रहा राम मंदिर'
Uttar Pradesh: छात्र का पैर कार में फंसा तो नहीं रोकी गाड़ी, भीड़ ने चालक को पीटा; देखें Viral Video

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com