आंखे निकाली, प्राइवेट पार्ट कुचला; फिर गोली मारकर की निर्मम हत्या

पुजारियों की हत्या रुकने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान में पुजारी की निर्मम हत्या के बाद बिहार से ही एक ऐसी घटना सामने आ रही है। यहां हत्यारों ने पहले पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी फिर उसकी दोनों आंखें निकालीं। पुलिस ने बताया कि मृतक के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान हैं। जिसके बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
आंखे निकाली, प्राइवेट पार्ट कुचला; फिर गोली मारकर की निर्मम हत्या
आंखे निकाली, प्राइवेट पार्ट कुचला; फिर गोली मारकर की निर्मम हत्या
Updated on

पुजारियों की हत्या रुकने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान में पुजारी की निर्मम हत्या के बाद बिहार से ही एक ऐसी घटना सामने आ रही है।

बिहार से से एक पुजारी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां हत्यारों ने पहले पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी फिर उसकी दोनों आंखें निकालीं।

पुलिस ने बताया कि मृतक के प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान हैं। जिसके बाद से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। दरअसल, बिहार के गोपालगंज जिले में पांच दिनों से लापता शिव मंदिर के पुजारी की हत्या के बाद शनिवार सुबह झाड़ियों से उसका शव बरामद हुआ।

जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने के बाद लोगों में गुस्से का माहौल है। मृतक की पहचान मांझा थाना क्षेत्र के दानापुर गांव के रहने वाले 32 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है

आक्रोशित गांव वालों ने पुलिस पर किया पत्थराव

शनिवार की सुबह झाड़ियों में लाश मिलने के बाद गांव वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नेशनल हाईवे जाम कर दिया,

जिसमें कई घंटों तक हजारों गाड़ियां फंसी रहीं। जब पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की तो गांव वालों पथराव शुरू कर दिया।

जिसके बाद पुलिस को बल का प्रयोग और फायरिंग करनी पड़ी। इस झड़प में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

इस घटना पर गोपालगंज के उपमंडल पुलिस अधिकारी प्रांजल ने कहा कि गांव में स्थिति अब नियंत्रण में है।

किसी भी अन्य घटना को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पांच दिन पहले लापता हुआ था पुजारी

गौरतलब है कि बीते सोमवार की रात मृतक पुजारी शिव मंदिर पर गए हुए थे। जिसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे।

अगले दिन घर वालों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और अपहरण की आशंका जताते हुए मामला दर्ज करवाया। पुलिस को पांच दिनों तक कोई जानकारी नहीं मिली।

जिसके बाद शनिवार सुबह झाड़ियों में छतविछत हालत में पुजारी का शव बरामद किया गया।

आंखे निकाली, प्राइवेट पार्ट कुचला; फिर गोली मारकर की निर्मम हत्या
Donate For Desh: कांग्रेस ने लॉन्च किया डोनेशन फॉर देश अभियान, भाजपा ने कहा- धीरज साहू से मांग लो!
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com