Mahindra शोरूम में हुई किसान के साथ बदसलूकी, आनंद महिंद्रा हुए नाराज, कही ये बात...

महिंद्रा के सीईओ विजय नाकरा के द्वारा किए गए एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा मे ये बात कही। आनंद महिंद्रा के सीईओ विजय नाकरा ने घटना से जुड़े एक ट्वीट में घटना के बारे में लिखा...
Mahindra शोरूम में हुई किसान के साथ  बदसलूकी, आनंद महिंद्रा हुए नाराज, कही ये बात...

डेस्क न्यूज. कर्नाटक में महिंद्रा के शोरूम में एक किसान के साथ बदसलूकी के बाद उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने नाराजगी जताई है। आनंद महिंद्रा ने इस संबंध में ट्वीट कर अपनी कंपनी के मूल्यों के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा, "महिंद्रा राइज का मूल उद्देश्य हमारे समुदायों और सभी हितधारकों को ऊपर उठने में सक्षम बनाना है। और एक महत्वपूर्ण मूल्य व्यक्ति की गरिमा को बनाए रखना है। इस दर्शन के साथ किसी भी गड़बड़ी का तुरंत समाधान किया जाएगा।”

विजय नाकरा ने घटना से जुड़े एक ट्वीट में घटना के बारे में लिखा

महिंद्रा के सीईओ विजय नाकरा के द्वारा किए गए एक ट्वीट को रीट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा मे ये बात कही। आनंद महिंद्रा के सीईओ विजय नाकरा ने घटना से जुड़े एक ट्वीट में घटना के बारे में लिखा, "डीलर ग्राहक केंद्रित अनुभव प्रदान करने का एक अभिन्न अंग हैं और हम अपने सभी ग्राहकों का सम्मान और सम्मान सुनिश्चित करते हैं। हम घटना की जांच कर रहे हैं और किसी भी उल्लंघन के मामले में उचित कार्रवाई करेंगे, जिसमें फ्रंटलाइन स्टाफ की काउंसलिंग और प्रशिक्षण भी शामिल है।”

क्या था पूरा घटनाक्रम

आपको बता दें कि कर्नाटक के तुमकुरु के महिंद्रा शोरूम पर कुछ ऐसी घटना हुए, जिसपर स्वयं आनंद महिंद्रा को आकर स्पष्टीकरण देना पड़ गया। महिंद्रा शोरूम में एक किसान के साथ इस लिए गलत व्यवहार किया गया। क्योंकि शोरुम वालों की नजरों में उसके कपड़े ठिक नहीं थे। दरअसल केम्पेगौड़ा नाम का एक किसान अपने दोस्तों के साथ महिंद्रा के एसयूवी शोरूम में अपनी पसंद की कार खरीदने आया था, लेकिन वहां मौजूद एक सेल्समैन ने उसकी पोशाक को इस तरह से ट्रीट किया कि वह कार नहीं खरीद सका। सेल्समैन ने कहा '10 लाख रुपये दूर, तुम्हारी जेब में 10 रुपये भी नहीं होंगे।' इसके बाद शोरूम से निकलने से पहले किसान और उसके दोस्तों ने कहा कि कैश लाएंगे तो क्या आज डिलीवरी हो जाएगी। इस पर शोरूम के अधिकारी कि 30 मिनट गाड़ी मिल जाएगी।

शोरूम की ओर लिखित में माफी मांगी गई

इस घटना के बाद उसी दिन कार की डिलीवरी नहीं हो सकी। चूंकि शनिवार और रविवार को सरकारी अवकाश था, इसलिए कर्मचारियों ने केम्पेगौड़ा से कार की डिलीवरी के लिए समय मांगा, जिससे केम्पेगौड़ा और उनके दोस्त नाराज हो गए। उन्होंने शोरूम के खिलाफ तिलक नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस ने आकर सभी को समझाया। शोरूम की ओर से केम्पेगौड़ा से लिखित में माफी मांगी गई, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

Mahindra शोरूम में हुई किसान के साथ  बदसलूकी, आनंद महिंद्रा हुए नाराज, कही ये बात...
करप्शन पर ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल ने जारी की रिपोर्ट, ये है भारत की रैंकिंग

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com