Love Jihad: लव... लाइ... मर्डर; फरेबी मोहम्मद ने ली हिन्दू लड़की की जान! रेप की भी आशंका

अब चंडीगढ़ में लव जिहाद के नाम पर एक हिन्दू लड़की की हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां पर एक मुस्लिम युवक ने युवती के घर में घुसकर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के बेला गांव निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद शरीक के रूप में हुई है।
Love Jihad: लव... लाइ... मर्डर; फरेबी मोहम्मद ने ली हिन्दू लड़की की जान! रेप की भी आशंका

देश में लगातार बढ़ रहे लव जिहाद के मामलें कम होने का नाम नहीं ले रहे है। अब चंडीगढ़ में लव जिहाद के नाम पर एक हिन्दू लड़की की हत्या करने का मामला सामने आया है। चंडीगढ़ के बुड़ैल में एक मुस्लिम युवक ने युवती के घर में घुसकर उसकी गला दबा कर हत्या कर दी।

भागने की कोशिश करते हुए आरोपी मोहम्मद शरीक को पुलिस ने सेक्टर-45 बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल कर पुलिस पूछताछ में जुटी है।

मोहम्मद शरीक रहने वाला है बिहार का

आरोपी की पहचान मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के बेला गांव निवासी 25 वर्षीय मोहम्मद शरीक के रूप में हुई है, जबकि मृतका 18 वर्षीय ममता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की रहने वाली थी।

हिंदू लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया

बता दें कि आरोपी मोहम्मद शरीक ने पहले लव-जिहाद के मकसद से एक हिंदू लड़की को अपने प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी पहले से शादीशुदा था। उसने दो साल तक युवती से शादी की बात छिपाई थी। इसके बाद जब लड़की को सच्चाई का पता चला तो उसने उससे दूरी बना ली।

इस बात से नाराज होकर आरोपी ने लड़की के घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या से पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने की भी आशंका है। इसके लिए दोनों के सैंपल फॉरेंसिक लैब भेजे गए हैं।

शरीर पर मिले चोट निशान

मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार को उसकी बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने घर में घुसकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जब वह शाम को घर लौटी तो देखा कि उसकी बेटी बिस्तर पर बेहोशी की हालत में पड़ी है। उसका शरीर नीला पड़ गया था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे।

लगातार ममता को परेशान कर रहा था शरीक

इसके बाद मृतका की मां ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। वहीं, बच्ची की मां ने बताया कि उसकी बेटी ने 6 महीने पहले उससे बात करना बंद कर दिया था। इसके बाद वह उसका पीछा करने लगा, जिससे वह परेशान रहने लगी। इसके बाद उसने मुझसे कहा, मैंने उससे कहा कि वह उससे दूर रहे। युवती ने उससे फोन पर बात करना भी बंद कर दिया था, जिससे वह नाराज था।

Love Jihad: लव... लाइ... मर्डर; फरेबी मोहम्मद ने ली हिन्दू लड़की की जान! रेप की भी आशंका
Rajasthan: कांग्रेस राज में बेटियां नहीं सुरक्षित! अब कांग्रेसी नेता की बेटी का अपहरण, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com