Rajasthan Pepar Leak: बुजुर्ग महिला ने सुनाई खरी-खोटी, मुख्यमंत्री से नहीं बना कोई जवाब...देखें वीडियो

Rajasthan Pepar Leak: वायरल वीडियो में बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री गहलोत से कहा- घर में चार बेटियां है। बेटी ने पेपर दिया,अखबार में पढ़ा पेपर लीक हो गया। नारा देते है, बेटी पढ़ाओं...पढ़े पूरी रिपोर्ट
Rajasthan Pepar Leak: बुजुर्ग महिला ने सुनाई खरी-खोटी, मुख्यमंत्री से नहीं बना कोई जवाब...देखें वीडियो

Rajasthan Pepar Leak मामले पर राजस्थान सरकार हमेशा से विवादों के कारण घिरती आयीं है। आये दिन सरकार की तरफ से नई-नई चौंकाने वाली कार्रवाई देखने को मिल रही है। ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो श्रीगंगानगर के डाबला गांव की बुजुर्ग महिला का बताया जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है कि बुजुर्ग महिला ने मुख्यमंत्री को चुप्पी साधने पर मजबूर कर दिया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को जैतसर में गांव डाबला में स्थित गुरू जम्भेश्र्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। वहां उपस्थित डाबरा निवासी 60 वर्षीय बुर्जुग महिला राजस्थान में लगातार हो रहे पेपर लीक को लेकर बेहद आक्रोशित थी। महिला ने ठेठ ग्रामीण भाषा में मुख्यमंत्री को खरी-खोटी सुनाई। बुजुर्ग महिला की बात सुनकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व साथ में मौजूद प्रदेश के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा कोई जवाब नहीं दे पाये।

Rajasthan Pepar Leak: बुजुर्ग महिला ने सुनाई खरी-खोटी, मुख्यमंत्री से नहीं बना कोई जवाब...देखें वीडियो
Paper Leak In Rajasthan: भर्ती परीक्षा कराने में अक्षम सिस्टम! परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग बांट देती है पेपर; देखें डाटा

बुजुर्ग महिला का झलका दर्द

डाबरा निवासी बुजुर्ग महिला का पेपर लीक को लेकर गुरू जम्भेश्र्वर मंदिर दर्शन करने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने दर्द झलका उठा। वायरल हो रहे वीडियो में बुजुर्ग महिला कहते हुए सुनाई दे रही है कि हमारे बच्चों का पेपर लीक हो गया। जिस घर में चार बेटी है। उसकी एक भी बेटी नौकरी नहीं लगी। उसके परिजन भटक रहे है। किसी की सुनवाई नहीं होती। पेपर लीक होते है। सब आपके हाथ में ही है।

वर्ष 2022 में हमारे बच्चों ने पेपर दिया। आप नारे देते है, बेटी पढ़ाओं। बेटियों के साथ बुड्ढा बाप जाता है। वो बाहर बैठा रहता है। बाद में अखबार में पढ़ने को मिलता है कि पेपर लीक हो गया। परिजन पर क्या बीतती है। ये सुनवाई करते हो क्या आप? अगर इंसान हो तो समय की कद्र करें।

Pepar Leak जांच में पुलिस और एजेंसी नाकाम

Pepar Leak मामले में दोनों मास्टरमाइंड बताये जाने वाले सुरेश ढाका और भूपेन्द्र सारण को सभी जानते होगें। सीनियर टीचर भर्ती का पेपर लीक कराने वाले की पुलिस और जांच एजेंसियां ये पता नहीं लगा पाई है कि इन तक पेपर पहुंचा कैसे? सबसे पहले किसने और कैसे पेपर लीक किया?

Rajasthan Pepar Leak: बुजुर्ग महिला ने सुनाई खरी-खोटी, मुख्यमंत्री से नहीं बना कोई जवाब...देखें वीडियो
Rajasthan Teacher Paper Leak: कांग्रेस MLA मलिंगा बोले- बुलडोजर से गिराओ पेपर माफियाओं के घर

Related Stories

No stories found.
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com