UP: अकलीम ने गन पॉइंट पर किया रेप; बहन बनाती रही वीडियो, जानें पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की 21 वर्षीय युवती के साथ धर्म परिवर्तन व गैंगरेप का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी अकलीम की दो बहनों ने बनाया पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो भी बनाया गया और उसको खाने में जबरदस्ती मांस भी दिया गया।
UP: अकलीम ने गन पॉइंट पर किया रेप; बहन बनाती रही वीडियो, जानें पूरा मामला
Updated on

उत्तरप्रदेश के बरेली जिले की 21 वर्षीय युवती के साथ धर्म परिवर्तन व गैंगरेप का मामला सामने आया है। आगरा में बंधक बनाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म भी किया गया। इससे पहले आरोपी युवती को लेकर अजमेर और बिहार भी पहुंचा। किसी तरह युवती आरोपियों से बचकर आगरा से बरेली पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पूरे मामले में शाही थाने में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी कर ली गई है।

तमंचे के बल पर जबरन दुष्कर्म

प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 वर्षीय युवती बरेली की रहने वाली है। युवती अपने घर में ही ब्यूटी पार्लर चलाती है। पीड़िता के द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत पत्र में बताया कि उसकी दो सहेलियां तरन्नुम और गजाला ब्यूटी पार्लर आया करती थीं।

एक दिन दोनों दोस्त पीड़ित लड़की को अपने घर ले गई। दोनों युवतियों ने पीड़िता को अपने घर में बंधक बना लिया। आरोप है कि एक युवती का भाई अकलीम भी पिस्टल लेकर वहां पहुंच गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक ने तमंचे के बल पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

अकलीम की दो बहनों ने बनाया आपत्तिजनक वीडियो

इस दौरान अकलीम की दो बहनों ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया। जिसके बाद पूरे परिवार को धमकी दी कि अगर धर्म परिवर्तन नहीं किया तो वीडियो नेट पर डाल देंगे। पीड़िता का आरोप है कि जबरन धर्म परिवर्तन कराकर अकलीम से जबरदस्ती निकाह भी करा दिया गया।

अकलीम ने नशीला गोलियां और इंजेक्शन देकर किया शोषण

पीड़िता की कुछ समय बाद शादी होनी थी, जिसके लिए घरवाले लड़का भी देख रहे थे। पीड़िता ने बताया कि मैं अपने घर से जेवर भी ले गई थी। अकलीम ने नशीला गोलियां और इंजेक्शन देकर उसका शोषण किया और निकाहनामे पर जबरन साइन करवा लिए गए।

पीड़िता को लेकर घूमते रहा आरोपी अकलीम

पीड़िता ने बताया कि अकलीम व उसकी बहन व अन्य लोग उससे जबरन शादी कराकर अजमेर ले गए। उसके बाद उसे बिहार में भी बंधक बनाकर रखा गया। उसके बाद प्रयागराज लाया गया। यहां से लाकर आगरा में किराए के कमरे में रखा।

गैंगरेप और जबरदस्ती मांस खिलाया

वहां अकलीम के भाई विशाल और शादाब ने भी उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। तीन लोगों ने जबरन उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान आरोपी ने उसे जबरन प्रतिबंधित जानवर का मांस खिलाने के लिए मजबूर किया।

विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट करते थे। किसी तरह 23 नवंबर को वह बरेली आ गई। बरेली के शाही थाने में अकलीम कुरैशी, विशाल, शादाब, तरन्नुम शाहाना और गजला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

UP: अकलीम ने गन पॉइंट पर किया रेप; बहन बनाती रही वीडियो, जानें पूरा मामला
Rajasthan: गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या; हिस्ट्रीशीटर रोहित गोदारा ने ली गैंगवार की जिम्मेदारी!
logo
Since independence
hindi.sinceindependence.com