corona india

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह के पिता का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

savan meena

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह के पिता का निधन : आरपी सिंह के पिता शिव प्रसाद सिंह का कोरोना वायरस से निधन हो गया। आरपी सिंह ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वह उनके पिता को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर देशभर में कहर मचा रही है। अभी तक कई क्रिकेटर्स के करीबी लोग इस महामारी में अपने करीबियों को खो चुके हैं। आज भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह के पिता शिव प्साद सिंह का कोरोना से निधन हो गया।

 आरपी के पिता कुछ सप्ताह पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे

पूर्व भारतीय क्रिकेटर आरपी सिंह के पिता का निधन : आरपी के पिता कुछ सप्ताह पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे और उनका लखनऊ के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था। आरपी सिंह ने अपने पिता के कोरोना वायरस पॉजिटिव आने की खबर पता चलने पर आईपीएल 2021 की कॉमेंट्री टीम से अपना नाम वापस ले लिया था।

आरपी सिंह ने ट्वीट कर दी जानकारी

आरपी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'बड़े दुख के साथ यह जानकारी दे रहा हूं कि मेरे पिता श्री शिव प्रसाद सिंह का निधन हो गया है। 12 मई को परलोक सिधार गए। वह कोविड से पीड़ित थे। मैं आपसे प्रार्थना करता हूं कि मेरे पिता को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में याद रखें। ॐ नमः शिवाय।'

आरपी ने साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था

आरपी ने साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। इसके बाद वह स्टार स्पोर्टस की हिंदी कॉमेंट्री टीम से जुड़े थे। अभी कुछ दिन पहले ही क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार का भी कोरोना से निधन हो गया था। उनका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद