corona second wave

उद्धव सरकार एक्शन में: महाराष्ट्र में 86.4% मरीज ठीक हुए, सरकार ने तीसरी लहर से निपटने के लिए 1000 फैमिली डॉक्टर तैयार किए

Manish meena

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 48,401 नए संक्रमित मिले, 60,226 मरीज ठीक हुए और 572 की मौत हो गई। अब कुल 6 लाख 15 हजार 783 मरीजों का इलाज चल रहा है। राज्य में अब तक 2.94 करोड़ सैम्पल्स की जांच की जा चुकी है। इनमें 44.07 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं। राज्य में ठीक होने की दर अब 86.4% है, जबकि मृत्यु दर 1.49% है।

राज्य में ठीक होने की दर अब 86.4% है, जबकि मृत्यु दर 1.49% है

सिर्फ मुंबई की बात करें तो बीते 24 घंटे में यहां 2,395 नए मामले सामने

आए। 13,868 मरीज ठीक हुए और 68 की मौत हो गई।

यहां अब तक 6.76 लाख लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं जबकि

13,781 लोगों ने जान गंवाई है। अभी यहां 51,165 मरीजों का इलाज चल रहा है।

1 हजार फैमिली डॉक्टर्स को ट्रेनिंग दे रही सरकार

संक्रमण की दूसरी लहर से सीख लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य के 1,000 प्राइवेट प्रैक्टिशनर फैमिली डॉक्टरों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की है। उन्होंने डॉक्टर्स की चुनौतियों को समझा और उन्हें अगले खतरे के लिए तैयार रहने को कहा। CM ने यह बैठक कोरोना के लिए बनी टास्क फोर्स की सलाह पर की।

फैमिली डॉक्टर्स की चुनौती बढ़ सकती है

मुख्यमंत्री ने कहा, 'कोरोना से लड़ाई में फैमिली डॉक्टरों की भूमिका शुरू से ही महत्वपूर्ण रही है, लेकिन अब चुनौती बढ़ सकती है। बिना लक्षणों वाले कुछ लोग घबराकर अस्पताल में भर्ती हो जाते हैं, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बेड नहीं मिल पाते।'

फैमिली डॉक्टरों का सुझाव

फैमिली डॉक्टरों ने भी सरकार को यह सुझाव दिया कि इसी तरह की वीडियो कॉन्फ्रेंस आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक डॉक्टरों के साथ भी की जानी चाहिए। उन्हें भी इस लड़ाई में शामिल किया जाना चाहिए।

Like and Follow us on :

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद