Coronavirus

कोरोना महामारी के बीच चीन में तेजी से बढ़ रहा है फ्लाइट में सूअर ले जाने का व्यापार

Sidhant Soni

न्यूज़- कोरोना वायरस के फैलने और दुनियाभर के देशों के एयरलाइंस को बंद करने के बाद विमानन सेवा को भारी नुकसान हुआ है। लेकिन एक एयरलाइन एक दम फुल है। एलेक्सी इस्किन का कार्गो कैरियर चीन में सूअर पहुंचाने के काम पर लगा हुआ है। इस साल 747 विमान चीन में सूअर लेकर पहुंच चुके हैं।

इस साल विमानों के जरिए फ्रांस से चीन में करीब 3,000 से ज्यादा सूअर (ब्रीडिंग पिग्स) लाए गए हैं। लड़की के बक्सों में इनको लेकर 10 हजार से ज्यादा किमी आया गया। 747 कार्गो बोइंग विमानों में ये आए हैं। चीन में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू के बाद सूअरों की संख्या में बहुत कमी आ गई थी। ऐसे में इनके पालने और मांस बेचने के व्यवसाय से जुड़े लोगों के सामने संकट की स्थिति हो गई थी। इस संकट से स्थानीय लोगों को उबारने और दुनिया के सबसे बड़े सूअर के बाजार में इनकी कमी को कम करने में मदद करने के लिए फ्रांस से इनको लाया गया है।

अमेरिका से इस साल के पहले चार महीनों में, चीन ने कुल 254,533 टन पोर्क का आयात किया है। जिसके बाद चीन यूरोप को पछाड़कर चीन का सबसे बड़ा पोर्क सप्लायर बन गया है। चीन ने अमेरिका से इस साल जनवरी से अप्रैल तक चार महीनों में कुल 254,533 टन पोर्क का आयात किया। चीन में पोर्क की काफी ज्यादा खपत है।

एलेक्सी इस्किन का कार्गो सभी चीजों के परिवहन के लिए जाना जाता है। उपग्रहों से कलपुर्जों तक सब कुछ ये कार्गो ले जाता है। कार्गो अपने उद्योग को कोरोना महामारी के बाद बदल रहा है। कंपनी रूस, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों में मास्क, पीपीई किट, चिकित्सा उपकरण और सेनीटाइज करने में इस्तेमाल होने वाले वाहनों की भी शिपिंग कर रही है क्योंकि वे वायरस को रोकने के लिए लड़ाई करते हैं। वहीं चीन में सूअर भी उसने पहुंचाए हैं।

Like and Follow us on :

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद