file photo
file photo
अपराध

अमरावती हत्याकांड: मुख्य आरोपी सहित 6 गिरफ्तार, NGO चलाता था आरोपी, पाकिस्तान से हो रही थी फंडिंग

Jyoti Singh

नूपुर शर्मा के सपोर्ट में पोस्ट शेयर करने पर अमरावती में हुई उमेश कोल्हे की हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। बताया जा रहा है कि 6 आरोपियों ने दुकानदार कोल्हे की गला काटकर हत्या कर दी थी। मुख्य आरोपी इरफान शेख रहीम को रविवार को स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी इरफान ‘रायबर’ हेल्पलाइन नाम की एक NGO चलाता है और इससे तकरीबन 21 लोग जुड़े हुए हैं। सूत्रों की मानें तो हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपी भी इसी NGO से जुड़े हुए हैं।

पाकिस्तान से हो रही NGO की फंडिंग

जांच में पता चला है कि इरफान के इस NGO को कुछ खाड़ी देशों और पाकिस्तान फंड उपलब्ध करवा रहा है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरफ्तार छठे आरोपी डॉ. यूसुफ खान उर्फ बहादुर को 5 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रखा गया है।

बताया जा रहा है कि युसुफ को शनिवार को ही पकड़ा गया था। जांच में सामने आया है कि इरफान ने ही धर्म और पैसे का लालच देकर 5 आरोपियों को यह हत्याकांड करने के लिए तैयार किया था।

बता दें कि डॉ युसूफ खान वह व्यक्ति है जिसने उमेश कोल्हे के पोस्ट के स्क्रीनशॉट को कुछ संदिग्ध व्हाट्स ऐप ग्रुप में फारवर्ड किया था।

CCTV फुटेज में दिखे हत्यारे

21 जून को हुई इस घटना का एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। जिसमें दो हत्यारों को उमेश के पीछे जाते देखा जा सकता है। इसके साथ ही हत्या के बाद हत्यारों के भागने का वीडियों भी इसमें कैद हो गया। यह वीडियों क्लिप प्रभात चौक पर स्थित महिला महाविद्यालय के बाहर लगे कैमरे में बरामद हुई है।

अमित शाह के आदेश पर NIA की जांच शुरू

बीजेपी नेताओं का दावा है कि उमेश कोल्हे की हत्या उदयपुर की तरह ही की गई है> अमरावती में कोल्हे ने निलंबित भाजपा नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक फेसबुक पोस्ट लिखा था, जिसका स्क्रीनशॉट किसी अन्य संदिग्ध समूह में वायरल हो गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सांसद नवनीत राणा ने इस मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर महाराष्ट्र पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानें क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र के अमरावती में 21जून को कुछ अज्ञात लोगों ने एक दवा दूकानदार उमेश कोल्हे की गला काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उमेश ने नुपुर शर्मा के पक्ष में एक पोस्ट शेयर किया था जिसके बाद यह हत्या हुई यह हत्या उदयपुर हत्याकांड की तरह ही बताई जा रही है। पुलिस ने मामले से जुड़े 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस का कहना है कि वह हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस एएनआई के साथ मिलकर काम कर रही है।

Bengal: 'बंगाल पर आतंकियों का कब्जा, ममता को गिरफ्तार करो, TMC को आतंकी संगठन घोषित करो' : भाजपा

UP News: कांग्रेस ने पहले देश को बांटा, आज संपत्ति बांटने की कर रही साजिश : सीएम योगी

EVM से हुए पहले चुनाव को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों किया रद्द, जानें पूरा मामला

हॉलीवुड में शुरुआती संघर्ष पर छलका Priyanka Chopra का दर्द, कहा वो था डरावने अनुभव

मां बनने के बाद सदमे में चली गई थी Sonam Kapoor, पति के साथ बदल जाता है रिश्ता