<div class="paragraphs"><p>बाद में, शिक्षक को पता चला कि आरोपी ने उसे धोखा दिया है और शिकायत दर्ज की।"</p></div>

बाद में, शिक्षक को पता चला कि आरोपी ने उसे धोखा दिया है और शिकायत दर्ज की।"

 
अपराध

सबसे बड़ा ठग : 14 महिलाओ से शादी की और करोड़ो रूपए हड़पे

Ranveer tanwar

ओडिशा का एक ऐसा ठग जिसने 14 महिलाओ से शादी की और उनको अपने ठगी का शिकार बनाता था। इस ठग को फ़िलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जानकारी अनुसार, पहचान 54 वर्षीय रमेश चंद्र स्वैन उर्फ बिधू प्रकाश स्वैन उर्फ रमानी रंजन स्वैन के रूप में हुई है, जो ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले का निवासी है।

वही मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए , भुवनेश्वर के डीसीपी उमाशंकर दास ने कहा कि उस व्यक्ति को पिछले साल जुलाई में यहां महिला थाने में नई दिल्ली की एक महिला स्कूल शिक्षक द्वारा दायर की गई शिकायत के आधार पर भुवनेश्वर में किराए के आवास से गिरफ्तार किया गया है।

दास ने कहा, "केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय में 'डिप्टी डायरेक्टर जनरल' रैंक का अधिकारी बनकर स्वैन ने 2018 में दिल्ली आर्य समाज में महिला से शादी की थी। बाद में, शिक्षक को पता चला कि आरोपी ने उसे धोखा दिया है और शिकायत दर्ज की।"

स्वैन पांच बच्चों का पिता है। उसने पहली शादी 1982 में की और दूसरी शादी 2002 में की।


पहली शादी 1982 में की और दूसरी शादी 2002 में की

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि स्वैन ने 'डिप्टी डायरेक्टर जनरल' के तौर पर फर्जी पहचान देकर कम से कम 14 महिलाओं से शादी की थी। वह वैवाहिक वेबसाइटों के जरिए पीड़ितों से संपर्क स्थापित करता था।

स्वैन अधेड़ उम्र की अविवाहित महिलाओं को अपना निशाना बनाता था, जो साथी की तलाश में रहती थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़ितों में वकील, शिक्षक, डॉक्टर और उच्च शिक्षित महिलाएं, जिनमें से ज्यादातर ओडिशा से बाहर की हैं।

दास ने कहा, "उनका एकमात्र इरादा पैसे को इकट्ठा करना और महिलाओं से शादी करने के बाद उनकी संपत्ति हासिल करना था।"स्वैन पांच बच्चों का पिता है। उसने पहली शादी 1982 में की और दूसरी शादी 2002 में की।

जांच के दौरान, पुलिस ने यह भी पाया कि स्वैन ने पंजाब में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की एक महिला अधिकारी से शादी की थी और उससे 10 लाख रुपये वसूले थे। डीसीपी ने कहा कि उसने गुरुद्वारे से 11 लाख रुपये की ठगी की, जहां सीएपीएफ अधिकारी के साथ विवाह समारोह आयोजित किया गया था।

2 करोड़ की बड़ी ठगी

इससे पहले, स्वैन को केरल पुलिस ने 2006 में 13 बैंकों से करीब एक करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश देने का वादा करके कई छात्रों को धोखा देने के बाद उसे हैदराबाद पुलिस की एक टास्क फोर्स ने भी गिरफ्तार किया था। उसने हैदराबाद के एक नसिर्ंग होम के मालिक समेत छात्रों से करीब 2 करोड़ रुपये वसूल किए थे।

पुलिस पहले ही स्वैन द्वारा ठगे गए 14 पीड़ितों में से नौ से संपर्क कर चुकी है और उन्हें संदेह है कि कई अन्य महिलाएं भी उसकी शिकार हो सकती हैं और वे अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा और स्थिति में बाधा डालने के डर से बाहर नहीं आ सकती हैं। फ़िलहाल पुलिस आगे मामले की जाँच कर रही है।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube


लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के 8 राज्यों की 49 सीट पर हुआ मतदान, पश्चिम बंगाल में 73% पड़ा वोट

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर