अपराध

बांग्लादेश में रोहिंग्या कैंप में फायरिंग, सात लोगों की मौत, एक हमलावर गिरफ्तार

Vineet Choudhary

डेस्क न्यूज़- बांग्लादेश के रोहिंग्या कैंप में शुक्रवार को रोहिंग्या कैंप में फायरिंग कर दी है। गोलीबारी की घटना में 7 लोगों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, बांग्लादेश पुलिस का कहना है कि गोलीबारी में कम से कम सात लोग मारे गए हैं, जबकि कई घायल हुए हैं। जहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

सुबह चार बजे हुई घटना

सुरक्षा बल के एक अधिकारी ने बताया कि उखिया में कैंप नंबर-18 के ब्लॉक एच-52 स्थित मदरसे पर तड़के करीब चार बजे अज्ञात लोगों ने हमला किया। पहले इस हमले को दो प्रतिद्वंद्वी रोहिंग्या समूहों के बीच झड़प के रूप में माना जा रहता था स्थानीय मीडिया के मुताबिक, उखिया के एसपी शिहाब कैसर ने कहा, "हमले के तुरंत बाद चार लोगों की मौत हो गई। इसके तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची ने घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया। यहां तीन लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई।

एक हमलावर गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक हमलावर को बंदूक और गोला बारूद के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कैंप में छापेमारी की जा रही है। दुनिया का सबसे बड़ा रोहिंग्या शरणार्थी शिविर बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में स्थित है। कॉक्स बाजार रोहिंग्या शरणार्थी शिविर में लगभग दस लाख रोहिंग्या रहते हैं। ये रोहिंग्या 2017 में म्यांमार से भाग गए थे। बौद्ध बहुल देश म्यांमार ने 2017 में वहां की सेना द्वारा रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई की थी। उसके बाद रोहिंग्या मुसलमान वहां से भाग गए। उनमें से ज्यादातर बांग्लादेश में शरणार्थी शिविरों में रह रहे हैं।

खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- "आपमें एक तरह की चिंता और बेचैनी है"

इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन में शामिल

Deepika Padukone ने शेयर किया सिंघम लुक, फैंस होने वाले 'बेबी' के लिए भेज रहें तोहफे

Lokshabha Elections 2024: श्याम रंगीला ने मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Panchayat 3: 'पंचायत' के तीसरे सीजन के रिलीज डेट का हुआ ऐलान, इसी महीने देगी दस्तक