न्यूज़- बिहार की राजधानी पटना में नेपाली मूल की एक लड़की से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता नेपाल के बलराज जिले की रहने वाली है। पटना में वह अपने दीदी और जीजा के पास रहती थी। गैंगरेप की घटना बीते सोमवार को अंजाम दिया गया था। बीते सोमवार यानी कि एक जून को पीड़िता अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान रोशन नाम के युवक ने उसे अगवा कर लिया और जबरदस्ती एक अर्धनिर्मित खाली पड़े मकान में ले गया।
उस मकान में पहले से ही रोशन के दो दोस्त मौजूद थे। उन सभी लड़कों ने बारी-बारी से लड़की के साथ गैंगरेप किया। जब घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो वो राजीव नगर थाने पर पहुंचे। इसके बाद राजीव नगर थाना पुलिस ने पूरा मामला महिला थाने को सौंप दिया। बाद में महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी भी दो आरोपित फरार चल रहे हैं।
आरोपितों में 18 वर्षीय विकास कुमार, रोशन कुमार, मंटू कुमार और अंशु कुमार के नाम शामिल हैं। दो आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया है और फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। फिलहाल पीड़िता की मेडिकल जांच करवाई जा रही है।
बिहार में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। इसके चलते प्रदेश में 30 जून तक डॉक्टर सहित सभी स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने यह आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक अस्पताल अधीक्षक, प्राचार्य, डॉक्टर और पारा मेडिकल कर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गई है। पहले 31 मई तक छुट्टी रद्द की गई थी।