महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ऑनर किलिंग का मामला: मां और भाई ने की दो माह की गर्भवती की हत्या, जानिए क्या है मामला?
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ऑनर किलिंग का मामला: मां और भाई ने की दो माह की गर्भवती की हत्या, जानिए क्या है मामला? Image credit: BBC
अपराध

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में ऑनर किलिंग का मामला: मां और भाई ने की दो माह की गर्भवती की हत्या, जानिए क्या है मामला?

Ishika Jain

महाराष्ट्र में ऑनर किलिंग का ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुरे देश को हिला कर रख दिया है। वारदात ऐसी, जिसे सुनकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। बता दें कि, औरंगाबाद की वैजापुर तहसील एक गाँव गोयगांव में एक युवक ने अपनी माँ के साथ मिलकर अपनी ही गर्भवती बहन का सिर धड़ से अलग कर दिया। रविवार को हुए मर्डर ने पुरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बेटी का कसूर सिर्फ इतना की उसने माता - पिता की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ उसने भागकर शादी कर ली। वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी खुद हथियार लेकर थाने पंहुचा और सरेंडर कर दिया।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

19 साल कि मृतका कीर्ति ने अपने घरवालों के खिलाफ जा कर लाड़गांव शिवार में 302 बस्ती में रहने वाले अविनाश के साथ घर से भाग कर आलंदी में प्रेम विवाह किया था। दरअसल, कीर्ति और अविनाश दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। कॉलेज के दौरान ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। शादी के बाद दोनों गोयगाँव में अविनाश के फार्म हाउस पर आकर रहने लगे थे। इस दौरान कीर्ति का अपने मायके से संपर्क टूट गया था। लेकिन घटना के करीब एक हफ्ते पहले से कीर्ति की माँ शोभा उससे मिलने गई थी।

ऑनर किलिंग

सिर काटकर की बेरहमी से हत्या

पुलिस ने बताया कि, रविवार को कीर्ति का भाई और उसकी मां उससे मिलने पहुंचे थे। उस समय घर के बाकि लोग खेत पर काम करने गए हुए थे। घर पर केवल कीर्ति और उसका पति अविनाश ही थे। अविनाश की तबियत ख़राब होने के कारण वह लेटा हुआ था। माँ और भाई को आया देखकर कीर्ति उनके लिए किचन में चाय बनाने गई। तभी उसकी माँ और भाई भी उसके पीछे किचन में चले गए। माँ ने कीर्ति को पकड़ा और भाई ने किचन में धारदार हथियार से कीर्ति की गर्दन पर वार कर दिया। और तब तक वार करता रहा, जब तक की कीर्ति का सर धड़ से अलग नहीं हो गया।

अविनाश को धमकाकर फरार हुआ आरोपी भाई

इस बीच जब अविनाश को किचन से सामान गिरने की आवाज़ आई, तो वह दौड़कर किचन में पंहुचा। जहां कीर्ति का शव दो हिस्सों में कट कर फर्श पर पड़ा हुआ था। इससे पहले मकई अविनाश अपने होश संभाल पाता, आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद आरोपी खुद पुलिस स्टेशन पंहुचा और सरेंडर कर दिया। अविनाश के चिलाने की आवाज़ सुनकर जब आस - पास के लोग वहां पहुंचे, तो वह का माजरा देखकर दंग रह गए। पड़ोसियों ने ही पुलिस को वारदात की जानकारी दी। बाद में पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

Like and Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार

क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे Yellow Blinkers की कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर योगा करने का सुबह नहीं मिल रहा समय तो शाम को इन योगासन का करें अभ्यास