अपराध

पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा: पंजाब प्रांत में बस और ट्रक की भिड़ंत में 30 यात्रियों की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Vineet Choudhary

डेस्क न्यूज़- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बस-ट्रक की टक्कर में 30 यात्रियों की मौत हो गई और 40 से अधिक घायल हो गए। इनमें से 4 की हालत नाजुक है। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। हादसा मुजफ्फरगढ़ में डेरा गाजी खान के पास तनुसा रोड पर हुआ। हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही 18 लोगों की मौत हो गई थी। बाकी घायलों का इलाज जारी है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर है।

Photo | Dainik Bhaskar
Photo | Dainik Bhaskar

गृह मंत्री ने जताया दुख

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बस तेज रफ्तार में चल रही थी। जिला आपात अधिकारी डॉ. नैयर आलम ने बताया कि बस में 75 यात्री सवार थे। इनमें ज्यादातर मजदूर थे, जो ईद के त्योहार पर छुट्टियों में घर जा रहे थे। बस सियालकोट से राजनपुर जा रही थी। राहत और बचाव कार्य जारी है। पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वे घटना पर नजर रखे हुए हैं।

मंत्रियों ने जताया दुख

पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने इस बात की पुष्टि की है कि डेरा गाजी खान के पास हुए इस हादसे में कम से कम 30 लोगों की मौत हुई है। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने घटना पर दुख जताया है। पाकिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं और इनमें से अधिकतर वाहनों की तेज गति, खराब सड़कों और अप्रशिक्षित ड्राइवरों के कारण होती हैं।

Lok Sabha Election 2024 : दूसरे चरण का मतदान शुरू, दोपहर 1 बजे तक में त्रिपुरा में 68.92% तक मतदान

दुनिया का दूसरा सबसे सस्ता पासपोर्ट बना भारतीय Passport, 62 देशों में कर सकते हैं फ्री यात्रा

Samantha Ruth Prabhu: ब्लैक स्लिट गाउन में सामंथा ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर

Bengal: ‘मीलॉर्ड ममता के खिलाफ एक्शन लें’, वकीलों ने कलकत्ता हाईकोर्ट चीफ जस्टिस से क्यों लगाई गुहार

Rajasthan: बाड़मेर में कांग्रेस को झटका, गठबंधन के बाद भी RLP कार्यकर्ताओं ने दिया भाजपा को समर्थन