सिविल डिफेंस टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया
सिविल डिफेंस टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया 
अपराध

जयपुर: 70 फीट गहरे कुएं में गिरा युवक,30 मिनट में सिविल डिफेंस ने रेस्क्यू कर निकाला बाहर

Ranveer tanwar

राजधानी जयपुर के कानोता थाना इलाके में 70 फीट गहरे सूखे कुएं में युवक के गिरने की सुचना मिली मोके पर कानोता थाना पुलिस ने सिविल डिफेंस टीम को बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुरक्षित युवक को कुएं से बाहर निकाल लिया गया। युवक को मामूली चोटे आयी है पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी हॉस्पिटल भेजा गया।

वही कानोता पुलिस ने बताया कि हादसे में जाहरा सवाई माधोपुर निवासी नरेश महावर (35) पुत्र मगन्य महावर चोटिल हो गया। सुबह करीब 8 बजे वह सामान लेकर पैदल रघुनाथपुरा से जा रहा था। इसी दौरान खातियों की ढाणी में रोड के लेवल पर बिना मुंडर के 70 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर कुएं के पास पहुंचे।

आधे घंटे की मशक्कत कर नरेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

कुएं में युवक के गिरे होने के पता चलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत सिविल डिफेंस टीम को बुलाया। सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर करीब आधे घंटे की मशक्कत कर नरेश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुएं में गिरने से चोटिल होने के कारण उसे हॉस्पिटल भिजवाया गया। जहां उसको प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गयी।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद