भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात आरोपी होटल छोड़ कर फरार हो गया।
भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात आरोपी होटल छोड़ कर फरार हो गया। 
अपराध

जयपुर में 46वर्षीय अविवाहित महिला से रेप: बाइक सवार रूप सिंह ने अकेली महिला को लिफ्ट दी,नियत ख़राब हुई तो खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर,होटल में किया रेप

Ranveer tanwar

राजधानी जयपुर के बजाज नगर थाना इलाके में 46वर्षीय अविवाहित महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी का नाम रूप सिंह राठौड़ है जो की जयपुर में किसी प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। आरोपी रूप सिंह बुधवार रात को ऑफिस से घर जा रहा था। तभी टोंक फाटक पर अविवाहिता ने एक बाइक सवार से मदद मांगी। आरोपी ने मदद के बहाने महिला को बाइक पर बिठाकर घुमाने लगा।

बातों ही बातो में महिला को फास्ट फूड खिलाने ले गया। बाद में आरोपी उसे जवाहर सर्किल स्थित एक होटल में ले गया। बयान के अनुसार सामने आया की भोजन में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर रात आरोपी होटल छोड़ कर फरार हो गया। महिला की खोज करते हुए परिजन जब बजाज नगर थाने पहुंचे तो पुलिस ने महिला के मोबाइल की लोकेशन निकाली। लोकेशन जवाहर सर्किल के होटल की मिली।जिस पर टीम मौके पर पहुंची और महिला को लेकर बजाज नगर थाने आई। जहां पर पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की जानकारी पुलिस को दी। फ़िलहाल पुलिस अभियुक्त से पुछताछ कर रही है।

पुलिस ने आरोपी से पुछताछ की तो इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।आरोपी बोला महिला की मदद करने रुका था लेकिन नीयत खराब हो गई

एक मिसकाल ने पुलिस को आरोपित तक पहुंचाया

पुलिस द्वारा पुछताछ में महिला ने बताया कि मयंक नाम का लड़का उसे बाइक पर बिठाकर घुमाने ले गया। जिसके बाद उसने टोंक फाटक से खाना पैक कराया और जवाहर सर्किल स्थित एक होटल में लेकर गया। जहां दोनों ने खाना खाया जिसके बाद महिला बेहोश हो गई। आरोपी मयंक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और मिस कॉल वाले नम्बर की जांच की तो पता चला कि आरोपी युवक का नाम मयंक नहीं बलकि रूपसिंह राठौड़ है जो सोडाला नंदपुरी में रहना पाया गया। पुलिस ने आरोपी से पुछताछ की तो इस पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।आरोपी बोला महिला की मदद करने रुका था लेकिन नीयत खराब हो गई जिसके बाद उसने प्लान बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की योजना बनाई।

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार

क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे Yellow Blinkers की कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर योगा करने का सुबह नहीं मिल रहा समय तो शाम को इन योगासन का करें अभ्यास