अपराध

किसी और से भी संबंध होने के शक में प्रेमी ने किया विधवा का कत्ल, लाश से मिले सीमन से पकड़ा गया आरोपी

Manish meena

बारां जिले के बापचा थाना क्षेत्र के कडैयाहाट गांव में 10 जून को 40 वर्षीय विधवा महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने किया है. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को 35 दिन बाद पकड़ा है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने 16 लोगों के डीएनए सैंपल की जांच कराई। पुलिस ने रिपोर्ट मिलने के बाद आरोपी भरत कुमार (35) को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. जांच में पता चला है कि महिला और भरत के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। भरत कुमार को शक था कि महिला किसी और के संपर्क में है। इससे भरत क्रोधित हो गया और उन्होंने महिला को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने महिला के चेहरे पर पत्थर या हथौड़े से कई वार किए।

महिला की मौत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के कपड़े फटे हुए थे, कपड़ों पर सीमन लगा हुआ था

महिला की मौत पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के कपड़े फटे

हुए थे। कपड़ों पर सीमन लगा हुआ था। पुलिस को शक है कि घटना

से पहले महिला के साथ संबंध बने थे। एफएसएल की टीम ने सैंपल

लिए। पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल खंगाली, साथ ही गांव के

लोगों से पूछताछ की। महिला के संपर्क में आने वाले व डॉग स्क्वाड के

सुंघाने पर 16 संदिग्ध लोगों के ब्लड सैंपल लिए।

महिला के कपड़े से सीमन कीपुष्टि हुई। फिर FSL की रिपार्ट में आरोपी का सैंपल मैच हुआ।

इसी के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।

घर में महिला अकेली रहती थी, उसके पति की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी

घर में महिला अकेली रहती थी, उसके पति की तीन साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

उसके 4 बच्चे अलग घर में रहते थे। आरोपित भरत मृतक के गांव का रहने वाला है।

पति की मौत के बाद वह मदद के बहाने महिला के संपर्क में आया।

महिला छोटे-मोटे काम करती थी। मेल मुलाकात का दौर आगे बढ़ा।

दोनों फोन पर बात करने लगे। इसी बीच एक रिश्ता बन गया।

भरत को शक था कि महिला दूसरे लोगों से भी बात करती है।यही बात उसको नागवार गुजरी।

10 जून को एक विधवा का एक दिन पुराना शव घर की छत पर खून से लथपथ अवस्था में मिला था

10 जून को एक विधवा का एक दिन पुराना शव घर की छत पर खून से लथपथ अवस्था में मिला था। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड ने मौके से साक्ष्य जुटाए थे। जिसमें शक की सुई संदिग्ध पर टिकी हुई थी। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर जांच शुरू कर दी थी। 16 लोगों के डीएनए सैंपल लिए गए। जिसमें महिला के शरीर पर मिले सबूतों से आरोपी प्रेमी के डीएनए का मिलान किया गया। जब उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो मामला प्रकाश में आया।

हत्या के बाद आरोपित ग्रामीणों से महिला के घर का हालचाल पूछता रहा

पुलिस के मुताबिक गांव के कई घरों में नलकूप से नल कनेक्शन हैं। उससे मृतका के घर का भी कनेक्शन है। आरोपी ने सुबह ट्यूबवेल संचालक से पूछा कि महिला के घर पानी पहुंचा या नहीं. उसके घर जाओ और पूछो। इसके बाद आरोपी छबड़ा चला गया। वहां से दो तीन बार फोन करके भी लोगों को महिला के घर जाने की बात की।

Like and Follow us on :

हीरामंडी में दमदार अभिनय के बाद Jason Shah आलिया के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमला, खरगे और राहुल गांधी ने जताया दुख

ED ने आलमगीर आलम के करीबी पर कसा शिकंजा, करोड़ों रुपये बरामद

संजय लीला भंसाली ने 'उस्ताद' Indresh Malik को दिया तोहफा

शादी के बाद वेकेशन मनाते हुए स्पॉट हुईं Taapsee Pannu