विधानसभा चुनाव 2022

AIMIM के अध्यक्ष ओवैसी की गांड़ी पर फायरिंग, घटना बाद बोले-'हम सब महफ़ूज़ हैं'

Kunal Bhatnagar

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में असदुद्दीन ओवैसी की कार पर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना की जानकारी खुद एआईएमआईएम अध्यक्ष ओवैसी ने ट्वीट कर दी है। यह घटना टोल टैक्स के पास हुई। घटना की शिकायत के बाद पुलिस टोल टैक्स के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

ओवैसी के काफिले पर चार राउंड फायरिंग

ओवैस एक चुनावी रैली को संबोधित कर पिलखुवा छिजारसी से लौट रहे थे। हमलावरों ने टोल टैक्स के पास उनके काफिले पर फायरिंग शुरू कर दी। ओवैसी जिस कार में बैठे थे उसका टायर भी पंचर हो गया। घटना के बाद ओवैसी ने मीडिया को बताया कि जब उनका काफिला पिलखुआ पहुंचा तो तेज आवाज हुई। तभी ड्राइवर ने बताया कि हमला हुआ है। इसके बाद तीन-चार बार फिर फायरिंग की आवाज आई। हमने कार तेजी से चलाई, इस दौरान हमारे वाहन के चालक ने हमलावर को टक्कर मार दी। हमलावरों में से एक ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी थी।

'पुलिस ने किया हमलावर को गिरफ्तार'

औवैसी बोले कि इस हमले का मामला सदन में उठाया जाएगा। यह जानकारी लोकसभा अध्यक्ष को भी दी जाएगी। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी दावा किया कि एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके से हमले में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किए गए हैं।

दोनों हमलावरों की पहचान कर ली गई है

पुलिस ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। इनमें से एक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। हमलावरों ने हमला क्यों किया, इस सवाल पर पुलिस ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, जल्द ही सारी गुत्थी सुलझ जाएगी। पुलिस ने बताया कि हमले में प्रयुक्त हथियार भी मौके से बरामद कर लिया गया है।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

Chhattisgarh: खड़गे बोले- "शिव कर सकते हैं राम का मुकाबला, मैं भी शिव"; कांग्रेस की ये कैसी मानसिकता?

MP News: राहुल के दौरे के दिन कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत BJP में शामिल

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार