<div class="paragraphs"><p>कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी</p></div>

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी

 
Punjab election 2022

PUNJAB ELETION 2022: कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी अपनी पार्टी पर हमलावर‚ बोले - ‘किराएदार नहीं हैं कोई धक्का देकर निकाले तो अलग बात है’

Lokendra Singh Sainger

चुनाव से पहले अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने के बाद से ही मनीष तिवारी पर भी कांग्रेस छोड़ने की अटकलें लगायी जा रही थी। इसी बीच तिवारी ने बडा बयान दिया है।

तिवारी ने कहा कि 'कई बार मैंने यह बात पहले भी कही है कि हम कांग्रेस पार्टी में कोई किराएदार नहीं है बल्कि हिस्सेदार है। अगर कोई धक्का देकर निकालेगा तो दूसरी बात है मगर जहां तक हमारा सवाल है हमने 40 साल इस पार्टी को दिए है, हमारे परिवार ने इस देश की एकता और अखंडता के लिए खून बहाया है। हम एक विचारात्मक सियासत में विश्वास रखते है’।

पंजाब चुनाव के पहले चरण का मतदान 20 फरवरी का होना है। चुनाव से कुछ दिन पहले ही पंजाब से पूर्व सांसद अश्विनी कुमार ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया है। अश्विनी के इस्तीफे के बाद तिवारी ने कहा कि दुखद, हमारे बीच मत भिन्नता थी, लेकिन यह बहुत ही सभ्य तरीके से थी।

दुर्भाग्यपूर्ण है कि अश्विनी कुमार को यह फैसला करने के लिए विवश होना पड़ा। अश्विनी कुमार के पार्टी छोड़ने के बाद अटकलें लगाई जा रही थी कि मनीष तिवारी भी पार्टी को अलविदा कह सकते है।

मनीष तिवारी ने इससे पहले भी एक कार्यक्रम में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों पर की लिस्ट पर सवाल खड़े किए थे।

तिवारी ने कहा था कि पंजाब के कांग्रेस के स्‍टार प्रचारकों की लिस्‍ट में ऐसे नाम है, जिनके कहने पर उनकी पत्‍नी भी वोट न दे। आपको बता दें कि तिवारी का नाम पंजाब चुनाव की स्टार प्रचारक लिस्ट की में नहीं था।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"