<div class="paragraphs"><p>पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह&nbsp;</p></div>

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह 

 

From- aaj tak

विधानसभा चुनाव 2022

Punjab Election 2022: कांग्रेस आलाकमान के लिए सर दर्द बने सिद्धू के बयान, अपनी पार्टी पर फिर कसा तंज

Kunal Bhatnagar

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने बयान को लेकर हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार सिद्धू अपने ही पार्टी को बयानों के जरिए निशाना बनाते नजर आते दिखते है। पंजाब में कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करने से पहले सिद्धू अपने बयानों के जरिए आलाकमान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस आलाकमान पर तंज कसते हुए कहा कि शीर्ष पर बैठे लोग एक कमजोर मुख्यमंत्री चाहते हैं, जो उनके निर्देश पर काम कर सके।

सीएम चरणजीत  सिंह  चन्नी सीएम की दौड़ में सबसे आगे- सुत्र

सीएम पद के दावेदार हैं सिद्धू

आपको बता दें कि कांग्रेस 6 फरवरी को पंजाब में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान कर सकती है। इससे पहले सिद्धू अपनी ही पार्टी के आलाकमान को निशाना पर लेते नजर आ रहे है। सिद्धू ने कहा कि नया पंजाब बनाना है तो यह मुख्यमंत्री के हाथ में है। इस बार समर्थकों को मुख्यमंत्री चुनना है। सिद्धू ने समर्थकों से पूछा कि क्या आपको ऐसा सीएम चाहिए?

पंजाब कांग्रेस तय नहीं कर पाई सीएम उम्मीदवार

सिद्धू पहले ही इस तरह के बयान देकर कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटा चुके हैं। नई सरकार में कई नियुक्तियों में भी सिद्धू के दखल पर विचार किया गया है। दरअसल, पंजाब में कांग्रेस अभी तक मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार तय नहीं कर पाई है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की तर्ज पर पार्टी आम जनमत सर्वेक्षण के जरिए सीएम पद के लिए उम्मीदवार घोषित करने की कोशिश कर रही है। वहीं सिद्धू कई मौकों पर यह भी कह चुके हैं कि सीएम उम्मीदवार को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

सर्वे में सीएम की दौड़ में चन्नी आगे

पंजाब कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए आंतरिक सर्वेक्षण किया है। इसके लिए कांग्रेस ने 3 सवाल पूछे हैं। कहा जा रहा है कि चन्नी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में सबसे आगे हैं। ऐसे में कांग्रेस की ओर से चन्नी को ही सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

CAA: 'इसी माह से मिलने लगेगी नागरिकता', चुनाव के बीच CAA को लेकर अमित शाह का बड़ा ऐलान

Lucknow News: पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह सहित सपा के कई बड़े नेता भाजपा में शामिल

खरगे ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- "आपमें एक तरह की चिंता और बेचैनी है"

इस आसन से छूमंतर हो जाएगा स्ट्रेस, करें रूटीन में शामिल

Deepika Padukone ने शेयर किया सिंघम लुक, फैंस होने वाले 'बेबी' के लिए भेज रहें तोहफे