<div class="paragraphs"><p>keshaw prasad maurya&nbsp;</p></div>

keshaw prasad maurya 

 
up election 2022

आज बदायूं में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जनसभा कर बढ़ाएंगे सियासी सरगर्मी

Prabhat Chaturvedi

बदायूं विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले सत्तारूढ़ दल भाजपा की जन विश्वास यात्रा 27 व 28 दिसंबर को जिले में होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की जनसभा कार्यक्रम तय किया गया है। पदाधिकारियों और टिकट दावेदारों में हड़कंप मच गया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य 27 दिसंबर को ही आएंगे। जबकि जेपी नड्डा 28 दिसंबर को यहां इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा करेंगे।

सपा के गढ़ को पूरी तरह से भगवा करने का प्रयास

जनवरी के पहले सप्ताह में चुनाव की घोषणा की संभावना को देखते हुए सत्ताधारी दल भाजपा ने जन विश्वास यात्रा के सहारे पूरे राज्य को राजनीतिक गति दी है। बदायूं सपा का गढ़ रहा है, लेकिन फिलहाल जिले की छह में से पांच सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। लोकसभा सीट भी बीजेपी के पास है । सपा के गढ़ को पूरी तरह से भगवा रंग में रंगने का प्रयास किया जा रहा है। कोई कसर न छोड़ें, इसलिए प्रदेश स्तर के नेताओं के अलावा खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आ रहे हैं।

28 को होना तय हुआ था पहले कार्यक्रम

राष्ट्रीय अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम पहले 28 दिसंबर को एक जनसभा के लिए निर्धारित किया गया था, लेकिन रविवार को संकेत दिया गया कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सोमवार को कछला आएंगे और यात्रा में भाग लेंगे। केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल भी इसमें भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में शामिल होने के लिए जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के मंत्री महेंद्र सिंह का कार्यक्रम भी जारी किया गया है। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि ऐतिहासिक यात्रा का ढोल नगाड़ों से स्वागत करने की तैयारी की जा रही है।

यह होगा जन विश्वास यात्रा का मार्ग

यह दोपहर 1 :30 बजे कछला चौक, बटला बोर्ड, मंडी समिति उझानी, उझानी के घंटाघर चौराहा, बारी बाईपास, संजरपुर, सिरसौल होते हुए बिलसी पहुंचेगी। यहां से यह दोपहर 3.20 बजे पिंडोल, नरैनी चौराहे, उघैती, राजपुर रोशननगर होते हुए इस्लामनगर पहुंचेगी।

यहां से यह पांच बजे कंधारपुर, मियापुर दियोरा, वहीपुर पिवारी, करनपुर, रानेत चौराहे होते हुए बिसौली तिरंगा चौक पहुंचेगी। इसके बाद मे सुबह 6.20 बजे बसई, दिसौलीगंज, सैदपुर, वजीरगंज होते हुए बदायूं के भगत सिंह चौक, नवादा पहुंचेगी। इंद्रा चौक, भामाशाह चौक होते हुए इस्लामिया इंटर कॉलेज पहुंचने का कार्यक्रम है। इस्लामिया में 28 दिसंबर को सुबह 10 बजे जनसभा होगी। इसके बाद मंडी कमेटी इस्लामजंग, सखनू, अलापुर, मायोन, सांडी, दहरपुर, दातागंज, ढिलवारी, समरेर होते हुए बरेली के लिए रवाना होगी।

Like and Follow us on : Twitter Facebook Instagram YouTube

उत्तराखंड के जंगलों में लगी भीषड़ आग से 3 की मौत, CM धामी ने किया निरीक्षण

Adhyayan Suman ने याद किये स्ट्रगल के दिन, 'पेंटहाउस एक लग्जरी जेल की तरह लगता था'

Big News: राहुल गांधी की इंटरनेशनल बेइज्जती, जिस गैरी कास्परोव को बताया फेवरिट चेस प्लेयर, उन्हीं ने कहा – 'पहले रायबरेली जीत के दिखाओ'

Fake Video: अमित शाह फर्जी वीडियो केस में अब अरुण रेड्डी गिरफ्तार, चलाता है ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ नाम से हैंडल

Zeenat Aman ने जानवरों पर हो रहें अत्याचार को लेकर जताया दुख, को-एक्टर्स से की यह अपील