<div class="paragraphs"><p>पंजाब में महिलाओं की बल्ले बल्ले : जानिए चुनावी दौर में क्या हैं पंजाब कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक</p></div>

पंजाब में महिलाओं की बल्ले बल्ले : जानिए चुनावी दौर में क्या हैं पंजाब कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक

 

File Photo

विधानसभा चुनाव 2022

पंजाब में महिलाओं की बल्ले बल्ले : जानिए चुनावी दौर में क्या हैं पंजाब कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक

Ishika Jain

जैसे-जैसे पंजाब विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे - वैसे सभी राजनीतिक दलों ने अपने चुनावी अभियान को तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने पंजाब की जनता के लिए एक बड़ा ऐलान किया हैं। कांग्रेस ने लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देते हुए 12वीं पास करने के बाद हर लड़की को 20 हजार रुपये देने का वादा किया है। साथ ही लड़कियों को आगे की पढ़ाई के लिए कंप्यूटर और टैबलेट देने की बात भी कही गई है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने किया ऐलान
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पंजाब की जनता को लुभाने के लिए आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के सामने राज्य में वादों की झड़ी लगा दी थी। अब इसके बाद कांग्रेस ने चुनाव से ठीक पहले बड़े-बड़े वादे किए हैं। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने घोषणा करते हुए ने कहा है कि पार्टी 5वीं और 10वीं पास करने के बाद हर लड़की को 5 हजार 15 हजार रुपये देगी। वहीं, 12वीं पास करने वाली छात्राओं को 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें कंप्यूटर और टैबलेट भी दिए जाएंगे, ताकि आगे की पढ़ाई में कोई बाधा ना आए। पंजाब में लड़कियों की शिक्षा के अलावा कांग्रेस ने महिलाओं के लिए भी बड़े ऐलान किए है।

नवजोत सिंह सिद्धू 

गृहणियों को हर साल 8 सिलेंडर

सिद्धू ने पंजाब के भदौर में एक रैली को संबोधित करते हुए ऐलान किया कि अगर पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनती है तो एक बार फिर महिलाओं को 2000 रुपये और सरकार की ओर से 1 साल में परिवार की ग्रहणी को 8 सिलेंडर दिए जाएंगे। इससे पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शनिवार को कहा कि वह कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के साथ काम करने और पार्टी के लिए कोई भी “बलिदान” करने के लिए तैयार हैं। मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी उनके और सिद्धू के बीच चल रहे शीत युद्ध की पृष्ठभूमि में आई है।

पार्टी का 'वफादार सिपाही' हूँ - चन्नी

सिद्धू अक्सर अपनी ही पार्टी की राज्य सरकार की आलोचना करते हैं। सरकार के खिलाफ सिद्धू की प्रतिकूल टिप्पणी के बारे में चन्नी ने कहा कि वह पार्टी के 'वफादार सिपाही' हैं और पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं सिद्धू साहब के साथ काम करने के लिए तैयार हूं और कर रहा हूं। मैं पार्टी के लिए कोई भी कुर्बानी देने के लिए हमेशा तैयार हूं। पार्टी जो भी मुझसे कहेगी, मैं उसका पालन करूंगा।'

Like Follow us on :- Twitter | Facebook | Instagram | YouTube

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार

क्या आप जानते हैं सड़क के किनारे लगे Yellow Blinkers की कीमत, जानकर उड़ जाएंगे होश

अगर योगा करने का सुबह नहीं मिल रहा समय तो शाम को इन योगासन का करें अभ्यास