Birthday Girl Shraddha Kapoor
Birthday Girl Shraddha Kapoor 
मनोरंजन

Birthday Girl Shraddha Kapoor के इस अंदाज पर फ़िदा हुए फैन, देखें Video

Kuldeep Choudhary

Birthday Girl Shraddha Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। उन्होंने अपनी खूबसूरती और आवाज से लोगों को अपना दीवाना बना रखा है। श्रद्धा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही है।

बॉलीवुड के टॉप विलेन में से एक शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर का जन्म 3 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ था। भले ही वह 'विलेन' की बेटी हैं, लेकिन लोग उनकी 'आशिकी' के दीवाने हैं। श्रद्धा एक सफल अभिनेत्री के साथ ही बेहतरीन सिंगर भी हैं।

Shraddha Kapoor

टाइगर-श्रद्धा पढ़ते थे साथ

श्रद्धा की शुरुआती पढ़ाई मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से हुई थी। स्कूलिंग के बाद श्रद्धा ने अमेरिका का रुख किया और ग्रेजुएशन करने के लिए बोस्टन यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया हालांकि कुछ समय बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी और फिल्मी दुनिया में कूद पड़ी। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा साथ ही पढ़ते थे, जिसके चलते दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं।

Tigher-Shraddha

आशिकी 2 से चमकी किस्मत

श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में फिल्म 'तीन पत्ती' से फिल्मी करियर कि शुरुआत की। जिसमें उन्हें खास सफलता नहीं मिली उसके बाद इन्होंने फिल्म 'आशिकी 2' में काम किया जिसमें श्रद्धा कपूर के काम की काफी संराहना की गई थी। इसके अलावा श्रद्धा कपूर बाघी, साहो, एक विलेन, हाफ गर्लफ्रेंड, स्ट्रीट डांसर 3डी, स्त्री, भेड़िया, छिछोरे, ओके जानू जैसी शानदार फिल्मों में दिखाई दी।

वरुण धवन ने श्रद्धा का दिल तोड़ा

एक रियलिटी शो पर श्रद्धा कपूर ने ये खुलासा किया था कि वो वरुण धवन से प्यार करती थी। लेकिन वरुण का दिल श्रद्धा के लिए नहीं धड़कता था। दरअसल, वरुण धवन से बेहद करती थी। यह उन दिनों की बात है जब दोनों की उम्र काफी कम थी।

Varun Dhawan-Shraddha

एक दिन श्रद्धा ने फैसला कर लिया कि वह वरुण से अपने दिल की बात कह देंगी। इसके लिए श्रद्धा ने एक अनोखा तरीका निकाला और वरुण को पहाड़ी इलाके पर ले गईं। उन्होंने प्यार का इजहार अलग तरीके से किया और वरुण धवन से कहा कि हम एक गेम खेलते हैं।

मैं जो तुम्हें बोलूंगी तुम्हें उसे सीधा कर के बोलना होगा। वरुण ने कहा ठीक है तब मैंने उनसे कहा 'यू लव आई।' यह सुनते ही वरुण धवन ने बिना कुछ सोचे समझे इनकार कर दिया और वहां से चले गए और इसके बाद श्रद्धा कपूर का दिल टूट गया। खैर दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं।

Lok Sabha Election 2024 3rd Phase Voting: 11 राज्यों की 93 सीटों पर चल रहा मतदान, गोवा में 49.04% प्रतिशत हुआ मतदान

Alia Bhatt: मेट गाला 2024 में छाया आलिया देसी लुक, देखें Photos

Radhika Khera: शराब ऑफर करते, अश्लील हरकतें करते… राधिका खेड़ा के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप

Rahul Statement: राहुल गांधी पर कानूनी कार्रवाई की मांग, 200 वाइस चांसलरों और शिक्षाविदों ने लिखी खुली चिट्ठी

हीरामंडी में दमदार अभिनय के बाद Jason Shah आलिया के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन