मनोरंजन

Sushant Singh Rajput: 2 साल में भी नहीं सुलझ पाई मौत की गुत्थी, जानें सुशांत से जुड़ी कुछ अहम बातें

Jyoti Singh

Sushant Singh Rajput: 14 जून 2020… एक ऐसी तारीख जिसे चाह कर भी भुलाया नहीं जा सकता। आज के ही दिन लाखों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का निधन हो गया था।

शुरुआती जांच में कहा गया कि कि सुशांत ने आत्महत्या की है जिसकी पुष्टी एम्स के मेडिकल ने भी की थी। लेकिन उनके परिवार और फैंस का कहना है कि सुशांत जैसा खुशदिल इंसान कभी भी आत्महत्या नहीं कर सकता।

ऐसे में सुशांत की मौत को हत्या के एंगल से खंगाला गया जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटिज का नाम भी सामने आया। आज इस बात को 2 साल हो गए है लेकिन पुलिस और CBI अभी तक इस मामले खुलासा नहीं कर पाई है।

छोटे पर्दे से की करियर की शुरूआत

सुशांत एक खुशनुमा और जिंदादिल इंसान थे। IIT दिल्ली से इंजीनियरिंग छोड़ने के बाद सुशांत मुंबई में बैकग्राउंंड डांसर के रुप में काम करने लगे। सितारों से प्रेम करने वाले सुशांत ने सीरियल की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत की। उनका पहला सीरियल "किस देश में है मेरा दिल" था।

सबसे ज्यादा पहचान उन्हे 2009 में आए “पवित्र रिश्ता” से मिली। घर घर में लोग उन्हे उनके किरदार मानव के नाम से जानने लगे थे। इस शो के बाद सुशांत को काफी शोहरत हासिल हुई थी।

इसके बाद सुशांत ने फिल्मी लाइन में करियर बनाने की सोच के साथ यह सीरीयल बीच में ही छोड़ दिया था और एक्टिंग सिखने विदेश चले गए थे।

बॉलीवुड में बनाई अपनी अलग पहचान

सुशांत ने ‘काई पो छै’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। यह एक फिल्म फैंस को काफी पसंद आई। इसके बाद सुशांत ने एक के बाद एक कई बड़ी फिल्में की।

राबता, केदारनाथ, शुद्ध देसी रोमांस, दिल बैचारा, सोन चिडिया, एम० एस० धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी ऐसी मूविज है जिनमें सुशांत की जमकर तारीफ हुई।

एम० एस० धोनी फिल्म के बाद उनकी एक्टिंग से खुश होकर धोनी के फैंस उनके फैंन हो गए। सुशांत ने अपनी एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीता था। सुशांत की लास्ट फिल्म दिल बैचारा थी।

लव लाइफ में रहे कई ट्वीस्ट
सुशांत सिंह की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करे को उनकी लव लाइफ में काफी ट्वीस्ट रहे। पवित्र रिश्ता में उनकी मुलाकात अंकिता लोखंडे से हुई जो उनकी को-स्टार भी थी। यहीं से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई। लेकिन फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई और दोनों का ब्रैकअप हो गया।

इसके बाद कृति सेसन से सुशांत का नाम जुड़ा। सुशांत और कृति की फिल्म राबता के बाद दोनों के अफेयर के चर्चें शुरू थे। हालांकि ऑफिशियल रुप से दोनों ने कभी इस बात को नहीं स्वीकार। दोनों का कहना था कि वे काफी अच्छे दोस्त है।

इसके बाद सुशांत रिया चक्रवर्ती से मिले और उनके प्यार में पड़ गए। इसके बाद रिया और सुशांत दोनों साथ रहने लगे। सुशांत की मौत से कुछ दिन पहले ही रिया ने सुशांत का घर छोड़ा था।

अपने ही फ्लैट में मृत मिले थे सुशांत

14 मई 2020 को सुशांत अपने फ्लैट में मृत मिले थे। पुलिस का कहना था कि सुशांत ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। लेकिन इनके उनके इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे। उनका कहना था कि यह आत्महत्या नहीं हत्या है। उनके परिवार ने भी इस बात की आशंका जताते हुए CBI जांच कराने की मांग रखी थी।

सोशल मीडिया सुशांत के फैंस ने उन्हें इंसाफ दिलाने के लिए कई अभियान चलाए थे। मीडिया में चर्चा में आने के बाद यह मामला CBI को सौंप दिया गया था।

रिया चक्रवर्ती पर लगा था आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
सुशांत के फैंस और परिवार वालों की मांग पर इस केस को मर्डर के एंगल से खंगाला गया। सुशांत सिंह राजपूत के निधन की जांच में सबसे पहले शक के घेरे उनकी गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती आईं।

सुशांत के पिता केके सिंह ने 29 जुलाई 2020 को पटना के राजीव नगर थाने में बेटे की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सहित छह लोगों के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में FIR दर्ज कराई। इस केस में रिया से कई बार पूछताछ की गई।

एक्टर की मौत का केस देखते ही देखते ड्रग्स की ओर मुड़ गया। जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारे इसकी चपेट में आए। इस केस में बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म को लेकर भी सवाल उठने लगे।

'हत्या' या 'आत्महत्या' अभी तक अनसुलझी है गुत्थी
मुंबई पुलिस और पटना पुलिस ने अपने-अपने स्तर पर इस केस की जांच की जिसके बाद यह केस CBI को सौंप दिया गया था। जांच में लगभग एक महिने तक रिया से पूछताछ कि गई पर उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। इसके अलावा उनके साथियों के खिलाफ भी कोई सबूत नहीं मिलें ऐसे में सुशांत की मौत की गुत्थी अभी भी उलझी पड़ी है।

इस केस में सुशांत ने आत्महत्या की या उनकी हत्या हुई, ये सवाल आज भी जारी है। ED व NCB लगातार इस मामले की जांच कर रही है। आज भी उनके परिवार और फैंस को न्याय मिलने की आस है।

Cannes 2024: Kiara Advani ने व्हाइट स्लिट गाउन में दिखाई सिजलिंग अदाएं

Cannes 2024: Urvashi Rautela ने कान फिल्म फेस्टिवल में बिखेरा जलवा

चांद पर ट्रेन चलाएगा NASA , तैयार हुआ पूरा खाका

DD News: ‘कलावा स्क्रीन पर नहीं दिखना चाहिए’, जानें UPA शासन में पत्रकारों को कैसे हड़काते थे दूरदर्शन के अफसर

AAP News: नवीन जयहिंद का दावा- "स्वाति मालीवाल की जान को खतरा... साजिश के तहत हुआ CM के घर हमला"