मनोरंजन

World Music Day: जानें कौन है भारत के मशहूर गायक जिन्होंने अपनी आवाज़ से जीता करोड़ो का दिल

Jyoti Singh

World Music Day: शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसे संगीत (Music) पसंद न हो। संगीत एक ऐसा अहसास है जिसका लोगों के दिल और दिमाग पर गहरा असर होता है। संगीत लोगों को अलग सी शांंति और सुकुन देता है। संगीत के इसी गुण को सेलिब्रेट करने के लिए आज (21 जून) पूरी दुनिया में World Music Day मनाया जाता है।

संगीत के क्षेत्र में योगदान के लिए दुनिया भर के गायकों और संगीतकारों को सम्मानित करने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई देशों में संगीत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

32 से ज्यादा देशों में मनाया जाता है World Music Day

'विश्व संगीत दिवस' (World Music Day) दुनिया के 32 से अधिक देशों में मनाया जाता है। इस दिन कई देशों में अलग-अलग तरीकों से संगीत कार्यक्रम पेश किए जाते हैं। भारत, ऑस्ट्रेलिया, रूस, कनाडा, अमेरिका, जापान, चीन, ब्राजील और मैक्सिको जैसे देशों के संगीतकार इस दिन अपने वाद्ययंत्रों के साथ सुंदर प्रदर्शन करते हैं।

फ्रांस से हुई थी इस दिन की शुरूआत
विश्व संगीत दिवस पहली बार 21 जून 1982 को फ्रांस में मनाया गया था। फ्रांसीसी संस्कृति मंत्री मौरिस फ्लेरेट द्वारा एक प्रस्ताव रखा गया था, जिसे वर्ष 1981 में स्वीकार कर लिया गया था। इसके बाद फ्रांस के अगले संस्कृति मंत्री जैक्स लैंग ने जश्न मनाने की घोषणा की थी। वर्ष 1982 में इस दिन को, जिसके बाद 21 जून 1982 को पहली बार 'विश्व संगीत दिवस' मनाया गया था। इस दिन को Fte de la Music यानि संगीत समारोह भी कहा जाता है।

क्या है इस वर्ष की थीम

हर साल यह दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष यानि 2022 के विश्व संगीत दिवस की थीम "म्यूजिक एट इंटरसेक्शन" रखी गई है। इस दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम इसी थीम से जुड़े हुए होंगे।

ये हैं भारत के फेमस गायक जिनकी आवाज ने जीता लाखों का दिल

लता मंगेशकर

नब्बे के दशक की मशहूर सिंगर रही लता मंगेशकर ने अपनी अवाज़ से देश की करोड़ो जनता का दिल जीता। इन्होंने अलग-अलग भाषाओं में 1000 से ज्यादा गाने गाएं है।

'लग जा गले', 'अजीब दास्तां है ये', 'ये गलिया ये चौबारा', 'ऐ मेरे वतन के लोगों' , 'जिंदगी प्यार का गीत है', ऐसे बहुत से सदाबहार गाने लता ने गाए है जो आज भी लोगों की जुबान पर कायम है। आज भले ही लता मंगेशकर इस दुनिया में ना हो पर उनके गाए गाने आज भी हर उम्र के लोगों के दिल में जिंदा है।

मन्ना डे

मन्ना डे जिन्हें प्यार से मन्ना दा भी कहा जाता था, ये भारत के प्रसिद्ध गायक थे। फिल्मी जगत में इन्होंने कई हिट सांग दिए जिन्हें आज भी लोगों की जुबान पर सुना जा सकता है।

'एक चतुरनार बड़ी होशियार', 'मुड़-मुड़ के ना देख', 'तू प्यार का सागर है', 'प्यार हुआ इकरार हुआ', 'जिंदगी कैसी ये पहेली' जैसे सुपरहिट सॉन्ग देने वाले मन्ना डे ने 4000 से ज्यादा गाने रिकॉर्ड किए हैं।

किशोर कुमार

अपने हरफनमौला अंदाज के लिए मशहूर किशोर दा ने अपने करियर में 2678 गीत में अपनी अवाज दी। जिनमें से, 'एक लड़की भीगी भागी सी', 'मेरे सपनों की रानी', 'कोरा कागज', 'ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे', 'ये जीवन है', 'ओ मेरे दिल के चैन' प्रमुख रहे। ये गीत आज भी लोगों के दिल में राज कर रहे है।

एस.डी बर्मन

अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले एस.डी बर्मन ने भारतीय संगीत को नया आयाम दिया। ये बंगाली फिल्मों के प्रसिद्ध गायक और संगीतकार थे। इन्होंने 80 ज्यादा फिल्मों मे संगीत दिया।

हिंदी फिल्मों में भी इनकी गायकी का जादू चला। इनके प्रसिद्ध गीतों की बात करें तो इसमें 'वहां कौन है तेरा मुसाफिर', 'जिंदगी ए जिंदगी', 'मेरी दुनिया है मां', 'जानें वो लोग थे', 'सफल होगी तेरी अराधना' प्रमुख है।

ए.आर.रहमान

स्लम डॉग में अपने गीत 'जय हो' के लिए 2 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत कर पूरी दुनिया में अपने नाम का डंका बजाने वाले ए.आर.रहमान भारत के लोकप्रिय संगीतकार और गायक है। इन्होंने द हम्मा सांग, दिल से रे, वंदे मातरम, स्वदेश, मां तुझे सलान जैसे गाने कंपोज किए है।

Chhattisgarh: खड़गे बोले- "शिव कर सकते हैं राम का मुकाबला, मैं भी शिव"; कांग्रेस की ये कैसी मानसिकता?

MP News: राहुल के दौरे के दिन कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत BJP में शामिल

लंबे समय प्रदूषित हवा में रहने से टाईप 2 मधुमेह का खतरा

Assam News: अमित शाह के "फर्जी वीडियो" मामले में असम कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार: हिमंत सरमा

Karnataka News: '2800 अश्लील वीडियो, कई में प्रज्‍वल की आवाज', सेक्स स्कैंडल में फंसा देवेगौड़ा परिवार