health

दुर्लभ मामला: मध्य प्रदेश में उल्टे पैर के साथ जन्मी बच्ची, माता-पिता हॉस्पिटल में ही छोड़कर भागे

Vineet Choudhary

डेस्क न्यूज़- दुर्लभ मामला – हरदा जिला अस्पताल में एक असामान्य बच्ची का जन्म हुआ है। बच्ची के दोनों पैर घुटने के विपरीत है। पीठ की ओर पंजे हैं। डॉक्टर इसे रेयर केस मान रहे हैं। उसका वजन सामान्य बच्चों से 1 किलो 600 ग्राम है। उन्हें स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में भर्ती कराया गया है। असामान्य बच्ची के जन्म के बाद से माता-पिता दो दिनों से लापता हैं।

Photo | patrika.com
Photo | patrika.com

सामान्य बच्चे से कम वजन

खिरकिया ब्लॉक के झंझारी निवासी विक्रम की पत्नी पप्पी की डिलीवरी सोमवार दोपहर 12 बजे हुई। उसने एक बेटी को जन्म दिया। डिलीवरी नॉर्मल थी। जन्म के समय से ही बच्ची के दोनों पैर उलटे थे। यह देख डॉक्टर और नर्स हैरान रह गए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सनी जुनेजा ने बताया कि 5 साल के करियर में अब तक ऐसा कोई मामला नहीं आया है। इंदेर- भोपाल के बाल रोग विशेषज्ञों एवं हड्डी रोग विशेषज्ञों से भी चर्चा की। उनका कहना है कि यह मामला दुर्लभ है। बच्ची का वजन 1 किलो प्रति 600 ग्राम है। आमतौर पर जन्म के समय बच्चे का वजन 2 किलो 700 ग्राम से 3 किलो 200 ग्राम तक होता है।

माता-पिता गायब, अस्पताल प्रबंधन लेगा पुलिस की मदद

जन्म के बाद बच्ची चिकित्सकों की देखरेख में है और खतरे से बाहर है, लेकिन उसके माता-पिता उसे छोड़कर चले गए हैं। मंगलवार को अस्पताल परिसर में उनको ढूंढ़ा गया। माइक से अनाउंसमेंट भी की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। अब अस्पताल प्रबंधन पुलिस की मदद लेगा।

ऑपरेशन करके पैरों को सीधा किया जा सकता है

इंदौर के अरबिंदो अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ पुष्पवर्धन मंडलेचा का कहना है कि यह रोग अनुवांशिक हो सकता है या बच्चे में मां के गर्भ में जगह कम होने के कारण हो सकता है। ऐसे मामले लाखों में एक होते हैं। ऑपरेशन के बाद घुटनों को सीधा किया जा सकता है। बच्चे को देखकर ही कुछ कहा जा सकता है। मैंने अब तक ऐसा मामला कभी नहीं देखा।

Like and Follow us on :

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद