bollywood

धमकी : विक्की-कैटरीना को अज्ञात शख्स ने दी जान से मारने की धमकी, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Lokendra Singh Sainger

बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल में से एक विक्की कौशल और कैटरीना कैफ को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है कि एक शख्स है जो सोशल मीडिया के जरिए स्टार कपल को धमकी दे रहा है।

धमकी भी कोई छोटी-मोटी नहीं बल्कि जान से मारने की होती है। इस शख्स का पता अभी तक नहीं चल पाया है, लेकिन जल्द ही यह अनजान शख्स पुलिस के हाथों लगने वाला है। क्योंकि मुंबई पुलिस ने इस अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

विक्की-कैटरीना को मिली धमकी

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस ने आरोप लगाया है कि इस अनजान शख्स ने सोशल मीडिया के जरिए विकी कौशल और कैटरीना कैफ को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुंबई के सांताक्रूज थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने मनविंदर सिंह नाम के शख्स को गिरफ़्तार किया है। मनविंदर पेशे से एक स्ट्रगलिंग एक्टर है। बताया जा रहा है कि मनविंदर सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ का बड़ा फैन है। वह कटरीना से शादी करना चाहता था, इसीलिए पिछले कुछ महीनों से वो लगातार सोशल मीडिया पर कटरीना और विक्की कौशल को परेशान कर रहा था।

कटरीना और विक्की को धमकी देने वाला आरोपी शख्स मुंबई में ही रहता है। पुलिस ने आरोपी शख्स को आज गिरफ्तार कर लिया है। मनविंदर पेशे से एक स्ट्रलगर अभिनेता हैं। बताया जा रहा है कि मनविंदर सिंह बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के बहुत बड़े फैन हैं। वह कैटरीना से शादी करना चाहते थे, इसलिए पिछले कुछ महीनों से वह सोशल मीडिया पर कैटरीना और विक्की कौशल को लगातार परेशान कर रहे थे।

कैटरीना और विक्की को धमकी देने वाला आरोपी मुंबई में रहता है। पुलिस ने आज आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है।

इंस्टाग्राम पर कैटरीना को बताता है पत्नी

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी शख्स का इंस्टाग्राम अकाउंट देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। इस शख्स ने इंस्टाग्राम पर अपना नाम King Aditya Rajput🇮🇳VVIP लिखा है। प्रोफाइल बायो में शख्स ने खुद को एक्टर बताया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस शख्स ने बायो में My Girlfriend/Wife @katrinakaif लिखा है। आरोपी ने कटरीना की ऑफिशियल आईडी भी टैग कर दी है। पुलिस ने शख्स से पूछताछ शुरू कर दी है।

सलमान को भी मिली थी धमकी

हाल ही में सलमान खान मुंबई पुलिस कमिश्नर से मिले है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही वह मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस से बातचीत करके निकले थे।

कुछ महीने पहले ही सलमान खान को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की ओर से जान से मारने की धमकी भरा लेटर मिला था। यह लेटर बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला था। लेटर सलीम खान के गार्ड को उस जगह मिला था जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद जाकर बैठते है। इसी सिलसिले में बातचीत के लिए एक्टर पुलिस कमिश्नर से मिले थे।

न्यूज एजेंसी एएनआई ने सलमान के मुंबई पुलिस कमिश्नर के ऑफिस के दौरे पर एक अपडेट शेयर किया। एएनआई ने ट्वीट किया, "अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में एक धमकी भरा पत्र मिलने के बाद, मुंबई सीपी कार्यालय में आत्मरक्षा के लिए हथियार लाइसेंस के लिए आवेदन किया था मुंबई पुलिस।"

हीरामंडी में दमदार अभिनय के बाद Jason Shah आलिया के साथ शेयर करेंगे स्क्रीन

Poonch Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पूंछ में आतंकी हमला, खरगे और राहुल गांधी ने जताया दुख

ED ने आलमगीर आलम के करीबी पर कसा शिकंजा, करोड़ों रुपये बरामद

संजय लीला भंसाली ने 'उस्ताद' Indresh Malik को दिया तोहफा

शादी के बाद वेकेशन मनाते हुए स्पॉट हुईं Taapsee Pannu