international news

जापान के ओसाका शहर में भीषण आग से 27 लोगों की मौत

ChandraVeer Singh

17 दिसंबर को जापानी शहर ओसाका में एक मेंटल हैल्थ क्लिनिक की एक व्यावसायिक इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 27 लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने आग लगने का कारण लापरवाही से आगजनी घटना होना बताया है। मृतकों में 10 महिलाएं शामिल हैं। ओसाका पुलिस के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि अधिकारी आग लगने की वजहों की जांच कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए, कुछ जापानी मीडिया कहना है कि एक व्यक्ति ने आग लगाने के लिए कोई लिक्विड गिराया था। जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया।

ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने से
‘जापान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक ओसाका के कॉमर्शियल ब्लॉक में एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग है। इसके चौथे फ्लोर पर एक मेंटल हेल्थ क्लिनिक है और अक्सर यहां कई लोग मौजूद रहते हैं। शुक्रवार सुबह भी यहां कई मरीज आए थे। अचानक आग लग गई। इमरजेंसी सर्विस अलर्ट के बाद 20 से ज्यादा फायर ब्रिगेड यहां पहुंचीं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन 27 लोगों को नहीं बचाया जा सका। एक चश्मदीद के मुताबिक ज्यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई।

नीचे टेंट लगाकर मृतकों को रखा गया। इसके बाद शव हॉस्पिटल भेजे गए।

70 दमकल ने पाया आग पर काबू

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग स्थानीय समयानुसार सुबह 10:18 बजे लगी। दोपहर तक दमकल की 70 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी थीं। अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी जापान में किताशिंची रेलवे स्टेशन के पास एक व्यस्त कारोबारी इलाके में लगी आग पर आधे घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। पुलिस प्रशासन ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है।

27 लोगों के मारे जाने की आशंका
रिपोर्ट्स के मुताबिक आग से इमारत की चौथी मंजिल को काफी नुकसान पहुंचा है। ओसाका दमकल विभाग ने एएफपी को बताया कि आग में घायल हुए 28 लोगों में से 27 में बचने का कोई सबूत नहीं दिखा। आपको बता दें कि जापान में केवल एक डॉक्टर ही किसी व्यक्ति को मृत घोषित कर सकता है।

2019 में भी हुई थी आगजनी की घटना

ओसाका जापान का एक प्रमुख आर्थिक केंद्र है। ओसाका राजधानी टोक्यो के बाद जापान का सबसे बड़ा मेट्रो शहर है। एक साल पहले क्योटो एनिमेशन स्टूडियो में 2019 में हुए आगजनी हमले में एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया गया था। इसमें 36 लोगों की मौत हो गई।

Kejriwal Politics: केजरीवाल की योगी, शाह पर सियासत, गृहमंत्री ने ‘PM मोदी के नेतृत्व’ से दी पटखनी

Smriti Irani: "राम मंदिर में निकालते खोट, शराब घोटालेबाजों को वोट", कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी

Happy Mother's Day: क्यों मनाया जाता है मदर्स डे, कैसे हुई इसकी शुरूआत

Adah Sharma ने 15 साल की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू, कर्ली बालों की वजह से झेला रिजेक्शन

Kriti Sanon का दिल जीतने के लिए होनी चाहिए ये खूबियां