अर्शदीप सिंह का विकिपीडिया पेज पाकिस्तान से बदल दिया गया था। इसे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरी कस्बे के किसी व्यक्ति ने बदला था।
अर्शदीप सिंह का विकिपीडिया पेज पाकिस्तान से बदल दिया गया था। इसे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरी कस्बे के किसी व्यक्ति ने बदला था।  
international news

अर्शदीप देश की शान.. साजिशन किया बदनाम: विकिपीडिया ने बताया खालिस्तानी कनेक्शन, सरकार ने भेजा नोटिस

Kunal Bhatnagar

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया पेज को बदलकर सरकार खालिस्तान से जुड़ी बात लिखने को लेकर सख्त हो गई है। आईटी मंत्रालय की ओर से विकिपीडिया के अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया है।

इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को ऑनलाइन इनसाइक्लोपीडिया के नाम से जाना जाता है, जिसमें दुनिया भर के लोग योगदान करते हैं और अपने पास मौजूद जानकारी को जोड़ते रहते हैं।

मंत्रालय की ओर से भारत में विकिपीडिया के अधिकारियों को समन जारी किया गया है और पूछा गया है कि यह कैसे हुआ। साथ ही भविष्य में इसे रोकने के लिए उसकी क्या योजना है।

मामले को सरकार ने गंभीरता से लिया

अधिकारी ने कहा कि सरकार ने मामले को काफी गंभीरता से लिया है। इतना ही नहीं, यह भी कहा जा रहा है कि सरकार द्वारा विकिपीडिया को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया जा सकता है।

फिलहाल विकिपीडिया की ओर से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें कि अमेरिकी गैर-लाभकारी संगठन विकिमीडिया की एक शाखा है, जो दुनिया भर में सभी विषयों पर जानकारी देने के लिए प्रसिद्ध है।

विकिपीडिया जानकारी का एक ऐसा खुला स्रोत है कि कोई भी जानकारी साझा कर सकता है और प्रासंगिक पेज को समय-समय पर अपडेट भी किया जा सकता है।

सरकार इससे पहले भी विकिपीडिया को फटकार लगा चुकी है

इससे पहले 2020 में भी केंद्र सरकार ने विकिपीडिया को नोटिस भेजा था और भारत के नक्शे को गलत तरीके से दिखाने पर आपत्ति जताई थी।

अक्साई चिन को तब विकिपीडिया के नक्शे में चीन का हिस्सा बताया गया था, जबकि यह आधिकारिक तौर पर भारत का हिस्सा है और चीन ने इस पर अवैध कब्जा कर रखा है।

पाकिस्तान से बदला अर्शदीप सिंह का पेज

इस बीच, यह पता चला है कि अर्शदीप सिंह का विकिपीडिया पेज पाकिस्तान से बदल दिया गया था। इसे पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुरी कस्बे के किसी व्यक्ति ने बदला था।

बता दें कि अर्शदीप सिंह के विकिपीडिया में बदलाव करते हुए उनका देश भारत के बजाय खालिस्तान पंजाब में लिखा गया था।

इसके अलावा कई जगहों पर उनके परिचय के साथ भारत की जगह खालिस्तान लिखा गया। इस पर हंगामा हुआ और लोग सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

संविधान में मुसलमानों को क्यों नहीं मिला आरक्षण, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

कौन है कांग्रेस के चाणक्य, जो अमेठी में स्मृति ईरानी को देंगे टक्कर

क्या आपको भी किसी चीज को छूने से लगता है करंट, तो जान लें वजह

World Press Freedom Day - क्यों मनाया जाता है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस? क्यों है ये इतना खास

आज ही के दिन शुरू हुआ कारगिल युद्ध, 68 दिनों के जंग में सैकड़ों जवान हुए शहीद